राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड (NATIONAL TURMERIC BOARD) | Current Affairs | Vision IAS
Monthly Magazine Logo

Table of Content

    राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड (NATIONAL TURMERIC BOARD)

    Posted 05 Mar 2025

    Updated 17 Mar 2025

    11 min read

    सुर्ख़ियों में क्यों?

    हाल ही में, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड (NTB) का उद्घाटन किया।

    राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड (NTB) के बारे में

    • उद्देश्य: हल्दी से संबंधित मामलों में नेतृत्व प्रदान करना, विकास और विस्तार के प्रयासों को बढ़ावा देना तथा स्पाइसेस बोर्ड एवं अन्य सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करना।
    • मुख्यालय: निजामाबाद, तेलंगाना
    • संबंधित मंत्रालय: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
    • संरचना:
      • अध्यक्ष को केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किया जाएगा।
      • सदस्य निम्नलिखित शामिल होंगे:
        • आयुष मंत्रालय; केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों, जैसे- फार्मास्युटिकल विभाग, कृषि और किसान कल्याण विभाग, वाणिज्य और उद्योग विभाग के प्रतिनिधि;
        • तीन राज्यों के वरिष्ठ राज्य सरकार के प्रतिनिधि (रोटेशन आधार पर)।
        • राष्ट्रीय/ राज्य स्तर की अनुसंधान संस्थानों के विशेषज्ञ।
        • हल्दी की खेती करने वाले किसानों और निर्यातकों के प्रतिनिधि।
        • वाणिज्य विभाग द्वारा नियुक्त एक सचिव

    हल्दी के बारे में

    • हल्दी एक राइजोम (भूमिगत तना) है, जिसे "गोल्डन स्पाइस" कहा जाता है।
    • जलवायु: यह विविध उष्णकटिबंधीय दशाओं में उग सकता है-
      • तापमान: 20-35°C
      • वार्षिक वर्षा: 1500 मि.मी. या अधिक
    • मृदा: इसके लिए अच्छी जल निकासी वाली बलुई या चिकनी दोमट मिट्टी सर्वश्रेष्ठ होती है।
    • विशेषता:
      • हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन (Curcumin) में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
        • यह पारंपरिक रूप से त्वचा, श्वसन तंत्र, जोड़ों और पाचन तंत्र संबंधी विकारों के उपचार में प्रयोग किया जाता है।
      • यह एक प्राकृतिक संकेतक है, जो विलयन के pH के अनुसार रंग बदलता है।

    भारत में हल्दी उत्पादन

    • हल्दी की खेती का क्षेत्रफल: 30 किस्मों के इसकी खेती लगभग 3.05 लाख हेक्टेयर पर की जाती है (2023-24)
    • उत्पादन: भारत वैश्विक हल्दी उत्पादन में 70% का योगदान देता है।
    • प्रमुख उत्पादक राज्य:
      • भारत के हल्दी उत्पादन में तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, और आंध्र प्रदेश का योगदान लगभग 63.4% है।
    • निर्यात: भारत की वैश्विक हल्दी व्यापार में 62% की हिस्सेदारी है।
    • भारतीय हल्दी के लिए प्रमुख निर्यात बाजार:
      • बांग्लादेश, UAE, USA और मलेशिया।
    • GI टैग प्राप्त भारतीय हल्दी
    • महाराष्ट्र: सांगली हल्दी, वैगांव हल्दी
    • तमिलनाडु: इरोड मंजल (इरोड हल्दी)
    • मेघालय: लाकाडोंग हल्दी
    • Tags :
    • राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड
    Download Current Article
    Subscribe for Premium Features