आर्किया | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

आर्किया के अध्ययन से वैज्ञानिकों को यह सुराग मिला है कि सूक्ष्मजीव टॉक्सिन-एंटीटॉक्सिन (TA) सिस्टम की सहायता से कठोर परिस्थितियों के अनुकूल ढलकर जीवित रहते हैं।

  • TA सिस्टम कई बैक्टीरिया और आर्किया में पाए जाते हैं। इसमें आमतौर पर एक टॉक्सिन (Toxin) होता है, जो एक महत्वपूर्ण कोशिकीय प्रक्रिया को रोकता है। साथ ही, इसमें एक एंटीटॉक्सिन (Antitoxin) भी होता है, जो संबंधित टॉक्सिन को निष्क्रिय करता है। 

आर्किया के बारे में

  • आर्किया ऐसे जीव हैं जो बिना किसी केंद्रक (Nucleus) के एक कोशिका से बने होते हैं। 
  • आर्किया जीवन के तीन प्रमुख डोमेन में से एक हैं- अन्य दो बैक्टीरिया और यूकैरियोट्स हैं। 
  • आर्किया विभिन्न प्रकार के आवासों में पाए जाते हैं, जिनमें अत्यधिक कठोर दशाएँ, जैसे- गहरे समुद्र के रिफ्ट वेंट्स या गर्म झरने शामिल हैं।

हाल ही में, उत्तराखंड के कुमाऊं-हिमालय रेंज में भूस्खलन के कारण बना एक तालाब एक वर्ष से भी कम समय में विशाल झील में तब्दील हो गया है। इसे लेकर कुछ विशेषज्ञों ने  चिंता जताई है।

भूस्खलन जनित बांध बनने से निर्मित झील के बारे में

  • निर्माण: इनका निर्माण विभिन्न भू-आकृति संरचना वाले क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भूगर्भीय हलचलों की एक विस्तृत श्रृंखला के परिणामस्वरूप होता है।
  • निर्माण की प्रक्रिया:
    • बांध का निर्माण: यह खासकर संकीर्ण और चट्टानी पर्वती ढलानों से घिरी नदी घाटियों में पृथ्वी के धंसने, मडफ्लो, चट्टानों और मलबे के गिरने के कारण निर्मित होता है।
    • झील का निर्माण: बाँध के पीछे नदी से लगातार पानी के जमाव के कारण झील का निर्माण होता है।
  • संबंधित घटना: भूस्खलन बांध के टूटने से आने वाली प्रचंड बाढ़ (LDOF)।

हाल ही में, हवाई के बिग आइलैंड पर किलाऊआ ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है।

  • ज्वालामुखी विस्फोट के दौरान उत्सर्जित गैसों का लगभग 99% हिस्सा जलवाष्प (H2O), कार्बन डाइऑक्साइड (CO2), और सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) से बना होता है।
  • शेष 1% में अल्प मात्रा में हाइड्रोजन सल्फाइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, हाइड्रोजन क्लोराइड, हाइड्रोजन फ्लोराइड आदि शामिल होते हैं।

किलाऊआ ज्वालामुखी के बारे में

  • यह विश्व में सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है।
  • स्थान: यह USA के हवाई द्वीप के बिग आइलैंड के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित है।
  • विशेषताएं:
    • ज्वालामुखी का शिखर ढहकर एक काल्डेरा (एक विस्तृत और उथला गड्ढा) बन गया है।
    • इसकी ढलानें हवाई के वोल्केनो नेशनल पार्क में स्थित ज्वालामुखी मौना लोआ के साथ लगती हैं।

हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने ब्रिगेडियर अमिताभ झा को श्रद्धांजलि अर्पित की। अमिताभ झा यूनाइटेड नेशंस डिसइंगेजमेंट ऑब्जर्वर फोर्स के तहत गोलन हाइट्स पर तैनात थे।

UNDOF के बारे में

  • मुख्यालय: कैम्प फौआर (सीरिया के हिस्से वाला गोलन हाइट्स)।
  • इसे इजरायल और सीरिया के बीच 1974 के डिसइंगेजमेंट ऑफ फोर्सेज एग्रीमेंट के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के संकल्प 350 (1974) द्वारा स्थापित किया गया था।
  • सौंपे गए कार्य: गोलन हाइट्स में एरिया ऑफ सेपरेशन (डिमिलिटराइज्ड बफर ज़ोन) और एरिया ऑफ लिमिटेशन (इजरायली एवं सीरियाई सैनिकों के लिए निर्धारित सीमाएं) की निगरानी करना तथा युद्ध विराम को बनाए रखना।
    • हर 6 महीने में इन कार्यों का नवीनीकरण किया जाता है। वर्तमान में इसे जून, 2025 तक नवीनीकृत किया गया है।
  • भारत, UNDOF में तीसरा सबसे बड़ा सैन्य योगदानकर्ता है।

26 दिसंबर, 2024 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) का 100वां स्थापना दिवस मनाया गया।

CPI के बारे में

  • स्थापना: दिसंबर, 1925 में कानपुर में राष्ट्रीय कम्युनिस्ट सम्मेलन के दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की स्थापना हुई थी।
    • इस सम्मेलन की अध्यक्षता सिंगरावेलु चेट्टियर ने की थी।
  • गठन के कारण: ब्रिटिश साम्राज्यवादी शासन के प्रति बढ़ता असंतोष, 1917 की रूसी क्रांति की सफलता के बाद वैश्विक स्तर पर समाजवादी या साम्यवादी विचारधारा का लोकप्रिय होना, आदि।
  • प्रमुख नेता: एम.एन. रॉय, अबनी मुखर्जी, आदि।
  • स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान:
    • स्वतंत्र भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए संविधान सभा के गठन का विचार सर्वप्रथम 1934 में एम.एन. रॉय द्वारा प्रस्तुत किया गया था।
    • इसने मजदूर और किसान आंदोलनों को संगठित करने तथा अखिल भारतीय किसान सभा जैसे संगठनों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

26-27 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी (पहले बेलगाम/ बेलगांव) में कांग्रेस के बेलगाम अधिवेशन (1924) का शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है।

1924 के बेलगाम कांग्रेस अधिवेशन के बारे में

  • यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 39वां अधिवेशन था। यह कांग्रेस का एकमात्र ऐसा अधिवेशन था जिसकी अध्यक्षता महात्मा गांधी ने की।
  • बेलगाम अधिवेशन का महत्त्व:
    • इस अधिवेशन में गांधीजी ने  ‘स्वराज’ और ‘सर्वोदय’ के विचार पर चर्चा की।
    • इस अधिवेशन में कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे और कार्यप्रणाली में सुधार किया गया, सदस्यता शुल्क में 90% की कटौती की गई तथा सामाजिक परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित किया गया।
    • बेलगाम में अस्पृश्यता के खिलाफ अलग से सम्मेलन आयोजित किया गया था।
    • हिंदू-मुस्लिम एकता, सार्वजनिक सेवा हेतु पारिश्रमिक और खादी के अनिवार्य उपयोग पर बल देने के लिए मजबूत प्रस्ताव पारित किया गया।

हाल ही में, लोक लेखा समिति (PAC) ने केंद्र सरकार के चार मंत्रालयों द्वारा अधिक व्यय किए जाने की शिकायत की है।

अधिक अनुदान के बारे में

  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 115 में अनुपूरक (Supplementary), अतिरिक्त (Additional) या अधिक (Excess) अनुदान का प्रावधान है।
  • अधिक अनुदान की मांग: किसी वित्तीय वर्ष में किसी सेवा पर स्वीकृत बजट से अधिक व्यय होने की स्थिति में, राष्ट्रपति को संसद के समक्ष अधिक अनुदान की मांग करनी होती है।

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 2024 के अवसर पर कुछ प्रमुख पहलें शुरू की हैं।

  • प्रत्येक वर्ष 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। गौरतलब है कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 को 24 दिसंबर के दिन ही राष्ट्रपति की स्वीकृति मिली थी। 

 शुरू की गई महत्वपूर्ण पहलें

  • उपभोक्ताओं को डार्क पैटर्न से बचाने के लिए ‘जागो ग्राहक जागो’ ऐप, ‘जागृति’ ऐप, और ‘जागृति डैशबोर्ड’ का शुभारंभ किया गया है।
  • गवर्नेंस और परिचालन में पारदर्शिता, दक्षता एवं जवाबदेही को बढ़ाने के लिए नेशनल लीगल मेट्रोलॉजी ई-मैप की शुरुआत की गई है।
  • तीव्र शिकायत समाधान, बहुभाषी समर्थन और AI-संचालित सुविधाएं प्रदान करने के लिए संशोधित राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पोर्टल (NCH 2.0) को शुरू किया गया है।

कावेरी इंजन को इनफ्लाइट परीक्षण के लिए मंजूरी दे दी गई है। यह भारत की एयरोस्पेस आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। कावेरी इंजन को DRDO के तहत गैस टर्बाइन रिसर्च प्रतिष्ठान द्वारा विकसित किया गया है।

कावेरी इंजन परियोजना के बारे में

  • प्रारंभ: हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस को शक्ति प्रदान करने के लिए 1980 के दशक के अंत में कावेरी इंजन परियोजना शुरू की गई थी। 
    • बाद में, DRDO ने कावेरी इंजन के ड्राई वर्जन को विकसित करने पर अपना ध्यान केंद्रित किया, ताकि UAV में इसका उपयोग किया जा सके। 
  • वर्तमान क्षमता: ड्राई कावेरी इंजन 49-51 kN का थ्रस्ट उत्पन्न करता है, जो घातक स्टील्थ UCAV जैसे UAV के लिए उपयुक्त है। 
  • महत्त्व: यह एक रणनीतिक उपलब्धि है, जो एयरो-इंजन प्रौद्योगिकी में भारत की आत्मनिर्भरता को बढ़ाएगी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, यमन विश्व में हैजा से सबसे अधिक प्रभावित देश है।

हैजा के बारे में

  • हैजा एक जीवाणु जनित रोग है जो तीव्र दस्त और डिहाइड्रेशन का कारण बनता है। यह विब्रियो कॉलेरी (Vibrio cholerae) नामक जीवाणु से दूषित भोजन या पानी के सेवन से होता है। 
  • अधिकांश लोगों में हैजा के कोई लक्षण नहीं होते या हल्के लक्षण होते हैं। इनका उपचार ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ORS) से किया जा सकता है।
    • यदि समय पर इलाज उपलब्ध न हो तो यह घातक हो सकता है।
  • सुरक्षित पानी, स्वच्छता और साफ-सफाई (WASH) तक लोगों की पहुंच हैजा की रोकथाम के लिए अत्यंत आवश्यक है। 
  • ओरल कोलेरा वैक्सीन (OCV) हैजा को रोकने और नियंत्रित करने में मदद कर सकती है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet