फेमा/ FEMA, 1999 | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सरकारी बैंकों को विदेशी बैंकों से गारंटी प्राप्त करके विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा/ FEMA), 1999 का उल्लंघन करने वाली कंपनियों को दंडित करने का निर्देश दिया है।

विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा/ FEMA), 1999 के बारे में 

  • इसे विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम (FERA), 1973 की जगह लाया गया है।
  • उद्देश्य: बाह्य व्यापार और भुगतान को सुगम बनाना, व्यवस्थित विदेशी मुद्रा बाजार विकास को बढ़ावा देना आदि।
  • अधिकार क्षेत्र: यह संपूर्ण भारत तथा विदेश स्थित भारतीय संस्थाओं पर लागू होता है।
  • प्रवर्तन निदेशालय (ED) अधिनियम के तहत उल्लंघनों की जांच करता है।

मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने समर्पित वैश्विक क्षमता केंद्र (GCC) नीति प्रस्तुत की है।

वैश्विक क्षमता केंद्र (GCC) के बारे में

  • GCC वे केंद्र हैं, जिन्हें कंपनियां अपनी संगठनात्मक क्षमताओं को बढ़ाने और व्यावसायिक परिवर्तन को आगे बढ़ाने के लिए स्थापित करती हैं। ये केंद्र वैश्विक प्रतिभा पूल और तकनीकी नवाचारों का उपयोग करते हुए व्यापारिक प्रक्रियाओं को प्रभावी बनाते हैं।
  • भारत के GCCs रणनीतिक केंद्रों के रूप में उभर रहे हैं। ये केंद्र वैश्विक व्यापार गतिशीलता को प्रभावित करते हुए भारतीय कॉर्पोरेट परिदृश्य को नया आकार दे रहे हैं।
  • वर्तमान परिदृश्य: भारत में GCCs की संख्या वित्त वर्ष 2019 में लगभग 1430 थी। यह वित्त वर्ष 2024 में बढ़कर 1700 हो गई है।
    • वित्त वर्ष 2024 तक, भारत में GCCs में लगभग 1.9 मिलियन पेशेवर कार्यरत हैं।

भारतीय थल सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'एकुवेरिन' का 13वां संस्करण मालदीव में शुरू हो गया है।

अभ्यास एकुवेरिन के बारे में

  • यह एक द्विपक्षीय वार्षिक अभ्यास है। इसका आयोजन भारत और मालदीव में बारी-बारी से किया जाता है।
    • मालदीव में बोली जाने वाली धिवेही भाषा में एकुवेरिन का अर्थ 'मित्र' होता है।
  • उद्देश्य: 
    • उग्रवाद और आतंकवाद-रोधी अभियानों में अंतर-संचालनशीलता को बढ़ाना; तथा 
    • संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान संचालित करना।

राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (NBWL) ने केरल को अनामुडी शोला राष्ट्रीय उद्यान की वन भूमि का उपयोग करके सिलंधी नदी पर एक चेक डैम बनाने को मंजूरी प्रदान की। 

  • सिलंधी अमरावती नदी की एक सहायक नदी है। अमरावती कावेरी नदी की सहायक नदी है।

अनामुडी शोला राष्ट्रीय उद्यान के बारे में

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निम्हांस/ NIMHANS) ने अपना 50वां संस्थान दिवस मनाया।

निम्हांस/ NIMHANS के बारे में

  • स्थापना: इसे 1972 (बेंगलुरु) में स्थापित किया गया था। 
  • मिशन: रोगियों को सर्वोत्तम देखभाल प्रदान करना, अग्रणी शोध करना और उन्नत प्रशिक्षण प्रदान करना। 
  • संस्थान की स्थिति: इसे 1994 में डीम्ड विश्वविद्यालय घोषित किए गया था। वर्ष 2012 में संसद द्वारा अलग अधिनियम के माध्यम से इसे 'राष्ट्रीय महत्त्व के संस्थान' का दर्जा दिया गया था।
  • इसे महत्वाकांक्षी टेली मानस/ Tele MANAS (टेली मेंटल हेल्थ असिस्टेंस एंड नेशनली एक्शनेबल प्लान थ्रू स्टेटस) कार्यक्रम के लिए नोडल केंद्र नामित किया गया है।
    • टेली मानस देश भर में उपलब्ध टोल-फ्री हेल्पलाइन (14416) है, जो मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने नमस्ते योजना के तहत सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मचारियों को PPE किट और आयुष्मान कार्ड वितरित किए।

नमस्ते योजना (नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम) के बारे में

  • उद्देश्य: सफाई कर्मचारियों के औपचारिकीकरण व मशीनीकृत सफाई को बढ़ावा देना और सुरक्षा सुनिश्चित करना।
  • कार्यान्वयन मंत्रालय: संयुक्त रूप से सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (MoSJE) तथा आवास और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) द्वारा।
  • कार्यान्वयन एजेंसी: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त विकास निगम (NSKFDC)
  • अवधि: वित्त वर्ष 2023-24 से 2025-26 (3 वर्ष) तक।
  • लक्षित समूह: सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मचारी (SSWs), और कचरा बीनने वाले। कचरा बीनने वालों को 2024 में इसके तहत शामिल किया गया है।

मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को तिरुपरंकुन्द्रम पहाड़ी में सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने का निर्देश दिया है।

तिरुपरंकुन्द्रम पहाड़ी (Thiruparankundram hill) के बारे में

  • यह मदुरै जिले में स्थित है।
  • यहां शैल कर्तित तिरुपरंकुन्द्रम मंदिर भी मौजूद है।
    • इस मंदिर का निर्माण 8वीं शताब्दी में पांड्यों के शासनकाल के दौरान किया गया था।
    • यह भगवान मुरुगन के छह मंदिरों में से एक है, जो दक्षिण भारत के प्राचीन तमिल लोगों के प्रमुख देवता हैं तथा योद्धा देवी कोर्रावाई के पुत्र हैं।
  • यहां मदुरै सल्तनत के अंतिम सुल्तान सिकंदर शाह की दरगाह भी स्थित है।
  • इसके अलावा, यहां जैन धर्म से संबंधित गुफाएं भी मौजूद हैं।

ब्राजील में एक नीलामी में ओंगोल नस्ल की गाय रिकॉर्ड 41 करोड़ रुपये में बिकी है। इसका नाम वियाटिना-19 है। 

ओंगोल नस्ल के बारे में

  • इसे नेल्लोर नस्ल की गाय भी कहा जाता है। यह आंध्र प्रदेश में पाई जाती है।
  • इस नस्ल की मुख्य विशेषताओं पर एक नजर:
    • ओंगोल का आकार बड़ा होता है। इसकी खाल गर्दन पर ढीली होती है।
    • इसका माथा आंखों के बीच चौड़ा और थोड़ा उभरा हुआ होता है। आंखें अण्डाकार आकार की होती हैं।

अन्य महत्वपूर्ण स्वदेशी नस्लें: गिर (गुजरात), हल्लीकर (कर्नाटक), खिल्लारी (महाराष्ट्र), थारपारकर (राजस्थान), देवनी (आंध्र प्रदेश) आदि।

Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet