सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व

    Posted 03 Apr 2025

    4 min read

    छत्रपति शिवाजी महाराज 

    छत्रपति शिवाजी महाराज की 345वीं पुण्यतिथि (3 अप्रैल) पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    • शिवाजी महाराज का निधन 3 अप्रैल, 1680 को रायगढ़ किले में हुआ था।

    शिवाजी महाराज के बारे में

    • शिवाजी का जन्म 1630 में पूना के शिवनेर किले में हुआ था।
    • वे पश्चिमी भारत में मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे।
    • 1674 में, उन्होंने रायगढ़ में अपना राज्याभिषेक करवाया था। इससे एक नए युग की शुरुआत हुई जिसे ‘राज्याभिषेक युग’ कहा जाता है।
    • उन्होंने आठ मंत्रियों की एक परिषद ‘अष्टप्रधान’ का गठन किया था।
    • उन्होंने 1654 में कल्याण के पास मराठा नौसेना बल की स्थापना की थी तथा पश्चिमी तटरेखा पर कई किलेबंद नौसैनिक अड्डे बनवाए थे।
    • उन्होंने गुरिल्ला युद्ध रणनीति विकसित की थी और 1659 में अफजल खान को पराजित किया था।
    • Tags :
    • छत्रपति शिवाजी महाराज
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features