सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 12 Apr 2025

    5 min read

    इटली के उप-प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री ने भारत की यात्रा की।

    भौगोलिक अवस्थिति: 

    • अवस्थिति: यह दक्षिण-मध्य यूरोप का देश है।
    • सीमावर्ती राष्ट्र: फ्रांस, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया और स्लोवेनिया।
    • सीमावर्ती जल निकाय: यह मुख्य रूप से भूमध्य सागर तथा उत्तर-पूर्व में एड्रियाटिक सागर, दक्षिण-पूर्व में आयोनियन सागर, दक्षिण-पश्चिम में टायर्रियन सागर तथा उत्तर-पश्चिम में लिगुरियन सागर से घिरा हुआ है।
    • रोम शहर के भीतर एक छोटा स्वतंत्र देश- वेटिकन सिटी है, जो ईसाई धर्म के रोमन कैथोलिक संप्रदाय का मुख्य केंद्र है।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं: आल्प्स और एपेनिनेस।
    • उच्चतम बिंदु: मोंट ब्लांक (मोंटे बियान्को)।
    • प्रमुख नदियां: पो, एडीज, टाइबर, आर्नो आदि।
    • जलवायु: भूमध्यसागरीय प्रकार।
    • Tags :
    • इटली
    • दक्षिण-मध्य यूरोप
    • वेटिकन सिटी
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features