सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 23 Apr 2025

    5 min read

    सऊदी अरब (राजधानी: रियाद)

    • हाल ही में, भारतीय प्रधान मंत्री ने सऊदी अरब की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद (SPC) की दूसरी बैठक की सह-अध्यक्षता की।

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • यह मध्य पूर्व में अवस्थित है। यहां पूर्ण राजतंत्रात्मक शासन प्रणाली का प्रचलन है।
    • यह अरब प्रायद्वीप का सबसे बड़ा देश है। इसका विस्तार अरब प्रायद्वीप के कुल क्षेत्रफल के लगभग 4/5वें भाग पर है।
    • भूमि सीमाएं: इराक, जॉर्डन, कुवैत, ओमान, कतर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और यमन से लगती हैं।
    • समुद्री सीमाएं: फारस की खाड़ी, लाल सागर और अकाबा की खाड़ी से लगती हैं।
    • यहां इस्लाम के दो सबसे पवित्र धार्मिक स्थल मक्का और मदीना स्थित हैं।

    भौगोलिक विशेषताएं

    • यह दुनिया का ऐसा सबसे बड़ा देश है, जहां कोई नदी नहीं है। 
    • जलवायु: कठोर व शुष्क मरुस्थलीय जलवायु, जिससे तापमान अत्यधिक रहता है।
    • प्राकृतिक संसाधन: तेल, प्राकृतिक गैस, लौह अयस्क आदि।
    • Tags :
    • रियाद
    • सऊदी अरब
    • अरब प्रायद्वीप
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features