सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 09 May 2025

    6 min read

    ईरान (राजधानी: तेहरान)

    ईरान के विदेश मंत्री दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत की यात्रा पर आए। 

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • अवस्थिति: पश्चिम एशिया।
    • भूमि सीमाएं: इसके उत्तर में आर्मेनिया, अज़रबैजान व तुर्कमेनिस्तान; पूर्व में अफगानिस्तान और पाकिस्तान; पश्चिम में इराक; तथा उत्तर-पश्चिम में तुर्किये अवस्थित है।
    • समुद्री सीमाएं: बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर और सऊदी अरब से लगती है।
    • आसपास के जल निकाय: इसके उत्तर में कैस्पियन सागर तथा दक्षिण में फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी स्थित हैं।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • जलवायु: ईरान में शुष्क और अर्ध-शुष्क से लेकर उपोष्णकटिबंधीय जलवायु पाई जाती है।
    • प्रमुख नदियां: देज़, करखेह, करुण, दियाला, आदि।
    • पर्वत श्रृंखलाएं: ज़ाग्रोस और अल्बोरज़।
    • प्राकृतिक संसाधन: तेल एवं प्राकृतिक गैस, कोयला, क्रोमियम, तांबा, लौह अयस्क, सीसा, मैंगनीज, जस्ता और सल्फर।
    • सबसे ऊंची चोटी: माउंट दमावंद, जो अल्बोरज़ पर्वत श्रृंखला में स्थित है। यह हिन्दू कुश के पश्चिम में यूरेशिया की सबसे ऊंची चोटी मानी जाती है।
    • Tags :
    • ईरान
    • तेहरान
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features