सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व

    Posted 14 May 2025

    5 min read

    फखरुद्दीन अली अहमद (1905-1977)

    राष्ट्रपति ने पूर्व राष्ट्रपति श्री फखरुद्दीन अली अहमद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    • वे एक प्रतिष्ठित वकील, राजनीतिज्ञ और भारत के 5वें राष्ट्रपति (1974 से 1977 में अपनी मृत्यु तक) थे।

    प्रमुख योगदान

    • भारतीय स्वतंत्रता संग्राम: वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए थे। वे महात्मा गांधी के कट्टर अनुयायी थे। उन्होंने व्यक्तिगत सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया था, जिसके चलते उन्हें 1942 में गिरफ्तार कर लिया गया था।
    • स्वतंत्रता के बाद: 1952 में राज्य सभा और 1967 में लोक सभा के लिए चुने गए थे।
      • खाद्य व कृषि, सहकारिता, शिक्षा, औद्योगिक विकास और कंपनी कानून जैसे पोर्टफोलियो का कार्यभार संभाला था।
    • राष्ट्रपति के रूप में: 1975 में तत्कालीन प्रधान मंत्री की सलाह पर आपातकाल की घोषणा करने के फैसले के लिए जाने जाते हैं।
    • प्रमुख मूल्य: देशभक्ति, नेतृत्व, समर्पण, संविधानवाद आदि।
    • Tags :
    • फखरुद्दीन अली अहमद
    • 5वें राष्ट्रपति
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features