सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 15 May 2025

    4 min read

    कोलंबिया

    चीन और कोलंबिया ने बेल्ट एंड रोड पहल सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए।

    कोलंबिया के बारे में

    • राजधानी: बोगोटा।
    • अवस्थिति: यह दक्षिण अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है।
    • राजनीतिक सीमाएं: उत्तर-पश्चिम में पनामा, दक्षिण में इक्वाडोर एवं पेरू, पूर्व में वेनेजुएला तथा दक्षिण-पूर्व में ब्राजील से लगती है।
      • यह उत्तर में कैरेबियन सागर और पश्चिम में प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है।
    • भौगोलिक विशेषताएं: इसके पश्चिमी भाग में एंडीज पर्वतमाला तथा दक्षिण-पूर्व में अमेजन वन है।
    • प्राकृतिक संसाधन: पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, कोयला, लौह अयस्क, निकल, सोना, तांबा, पन्ना, जल विद्युत इत्यादि।
    • Tags :
    • कोलंबिया
    • बोगोटा
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features