सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 31 May 2025

    5 min read

    नाइजीरिया (राजधानी: अबुजा)

    नाइजीरिया में बाढ़ के कारण तकरीबन 111 लोगों की मौत हो गई।

    बाढ़ का प्रमुख कारण जलवायु परिवर्तन को माना जा रहा है।

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • अवस्थिति: पश्चिमी अफ्रीका।
    • सीमावर्ती देश: इसके उत्तर में नाइजर, पूर्व में चाड और कैमरून, पश्चिम में बेनिन, और दक्षिण में गिनी की खाड़ी स्थित है।
    • यह अफ्रीका का सबसे अधिक आबादी वाला देश है।
    • नाइजीरिया एक संघीय गणराज्य है जिसमें द्विसदनीय विधायिका है।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • जलवायु: यहाँ मुख्य रूप से उष्णकटिबंधीय जलवायु पाई जाती है। हालांकि, इसके कुछ क्षेत्रों में जलवायु भिन्न है।
      • हरमट्टन पवन: ये इसके उत्तर-पूर्व से चलने वाली शुष्क पवनें हैं, जो उत्तर में तीन महीने से अधिक समय तक बहती हैं।
    • प्रमुख नदियां: नाइजर नदी, बेन्यू नदी, क्रॉस नदी आदि।
    • चाड झील: यह एक मीठे पानी की झील है, जो चाड, कैमरून, नाइजीरिया और नाइजर की सीमा पर स्थित है।
    • प्रमुख पर्वत: चैपल वाडी, माउंट डिमलांग आदि।
    • Tags :
    • नाइजीरिया
    • माउंट डिमलांग
    • हरमट्टन
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features