बेंगलुरु में RCB की IPL 2025 ट्रॉफी परेड के दौरान भगदड़ से कई लोगों की मौत हो गई | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    बेंगलुरु में RCB की IPL 2025 ट्रॉफी परेड के दौरान भगदड़ से कई लोगों की मौत हो गई

    Posted 05 Jun 2025

    10 min read

    भगदड़ का आशय उस स्थिति से है, जब भीड़ की व्यवस्थित आवाजाही में किसी कारणवश व्यवधान उत्पन्न हो जाता है, जिससे लोग अनियंत्रित होकर इधर-उधर भागने लगते हैं। इसके परिणामस्वरूप, कई लोग घायल हो जाते हैं और गंभीर स्थिति (जैसे दम घुटने, कुचले जाने आदि) में उनकी मृत्यु भी हो जाती है।

    • पिछले एक साल में भारत में भगदड़ की कम-से-कम छह बड़ी घटनाएं हुई हैं, जैसे: दिल्ली रेलवे स्टेशन, महाकुंभ आदि।

    भीड़ प्रबंधन पर NDMA के दिशा-निर्देश 

    • क्षमता नियोजन: इसके तहत भीड़ के व्यवहार को समझना, भीड़ नियंत्रण की तकनीक और हितधारक दृष्टिकोण विकसित करना शामिल है। 
    • जोखिम विश्लेषण और तैयारी: संभावित खतरों की पहचान करना और उनका पहले से समाधान करना। इसमें विफलता मोड और प्रभाव विश्लेषण (FMEA) नामक पूर्व-नियोजन तकनीक भी शामिल है। इसमें सभी कार्यक्रम आयोजक/ योजनाकार गड़बड़ी होने तथा उसके चलते होने वाले संभावित नुकसान और उसे रोकने के उपायों का प्रबंधन करते हैं। 
    • सूचना प्रबंधन और प्रसार: इसमें आगंतुकों के साथ-साथ हितधारकों के साथ भी संवाद करना और उन्हें सही जानकारी प्रदान करना शामिल है। 
    • सुरक्षा और संरक्षा उपाय: इसमें CCTV निगरानी, ​​बैरियर, आपातकालीन निकास के साथ-साथ आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की सुविधाएं और यातायात प्रबंधन के लिए दिशा-निर्देशों का उपयोग करना शामिल है।

    स्मार्ट भीड़ प्रबंधन के लिए सर्वोत्तम अभ्यास और समाधान

    • एकीकृत कमांड और नियंत्रण केंद्र: ओलंपिक खेलों और अन्य बड़े आयोजनों में एकीकृत कमांड नियंत्रण केंद्रों का उपयोग किया जाता है। इससे भीड़ की आवाजाही के प्रबंधन और सार्वजनिक संचार में सहायता मिलती है।
    • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग: जापान और सिंगापुर जैसे देश AI-संचालित भीड़ निगरानी प्रणाली, रियल टाइम डेटा विश्लेषण जैसी उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
    • अभिनव नियोजन रणनीतियां: इसमें ज़ोनिंग, भीड़ प्रवाह अनुकूलन, आपातकालीन प्रतिक्रिया, लोक जागरूकता और हितधारक सहयोग शामिल हैं।
    • Tags :
    • भीड़ प्रबंधन
    • बेंगलुरु में भगदड़
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features