भारत में तेजी से बढ़ता क्विक कॉमर्स उपभोक्ता व्यवहार और बाजार की गतिशीलता में महत्वपूर्ण बदलाव ला रहा है | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

कंसल्टेंसी फर्म कियर्नी की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में क्यू-कॉमर्स किराना बाजार के 2024-27 के बीच तीन गुना बढ़कर लगभग 1.7 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

क्विक कॉमर्स (क्यू-कॉमर्स/ ऑन-डिमांड डिलीवरी) के बारे में

  • अर्थ: यह एक अनूठा व्यवसाय मॉडल है, जो ऑर्डर करने के 10-30 मिनट के भीतर सामान/ सेवाएं डिलीवर करता है। उदाहरण के लिए- स्विगी का इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट, जेप्टो आदि।
    • इसमें विक्रेता बाहरी इलाकों में स्थित पारंपरिक गोदामों का उपयोग नहीं करते, बल्कि डिलीवरी बिंदु के पास ही अवस्थित लघु गोदामों का उपयोग करते हैं। 

क्यू-कॉमर्स की प्रमुख परिवर्तनकारी भूमिका

  • उपभोक्ताओं का व्यवहार बेहतर सुविधा और तत्काल संतुष्टि से प्रेरित होता है।
    • वृद्धिशील बिक्री: क्यू-कॉमर्स के माध्यम से होने वाली सभी बिक्री का 6-8% विशुद्ध रूप से वृद्धिशील है। यह स्नैकिंग, त्यौहार के समय खरीदारी, उपहार देने आदि से संचालित होता है।
      • फलों, सब्जियों और डेयरी क्षेत्रकों में इसे अपनाने की दर कम है, क्योंकि यहां खरीदने की क्षमता एवं ताजगी को अधिक प्राथमिकता दी जाती है।
    • प्रीमियम को ज्यादा महत्त्व देना: उच्च-स्तरीय ब्रांड्स तक आसान पहुंच तथा कुछ प्रीमियम उत्पाद सबसे पहले इन प्लेटफॉर्म्स पर ही लॉन्च किए जाते हैं।
  • रोजगार गतिशीलता को नया आकार देना
    • प्रत्यक्ष रोजगार नोड्स (लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स प्रमुख चालक है) और अप्रत्यक्ष रोजगार नोड्स (अतिरिक्त आईटी नौकरियां, आदि) दोनों का विकास हो रहा है। 
      • यह प्रति करोड़ रुपये मासिक सकल व्यापारिक मूल्य (GMV) पर 62-64 लोगों को रोजगार देता है, जो ई-कॉमर्स (25-29 लोग) से अधिक है।
    • रोजगार में संरचनात्मक बदलाव: निम्नलिखित के कारण प्लेटफॉर्म आधारित गिग वर्कर्स व्यवस्था को अपनाया जा रहा है-
      • लचीलापन बढ़ता जा रहा है, जैसे अंशकालिक या पूर्णकालिक कार्य। 
      • हाइपरलोकल रोजगार वितरण, क्यू-कॉमर्स स्टोर पूरे क्षेत्र में वितरित होते हैं और ये केंद्रीकृत नहीं होते।
      • मल्टी-प्लेटफॉर्म गिग वर्क में भाग लेने का अवसर मिलता है। 

निष्कर्ष

क्यू-कॉमर्स में वृद्धि के कारण व्यवसायों ने अपनी निवेश रणनीतियों को इस ओर स्थानांतरित कर दिया है। फिर भी इसे अन्य खुदरा चैनलों के साथ सह-अस्तित्व में रहते हुए उपभोक्ता वरीयताओं और बाजार की गतिशीलता के साथ लगातार अनुकूलन करना होगा।

Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet