सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 09 Jun 2025

    5 min read

    रवांडा (राजधानी: किगाली)

    रवांडा ने सेंट्रल अफ्रीकन स्टेट्स आर्थिक समुदाय (ECCAS) से स्वयं को अलग कर लिया है।

    • ECCAS मध्य अफ्रीका में क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने वाला एक संगठन है।

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • यह एक स्थल-रुद्ध देश है जो पूर्व-मध्य अफ्रीका में भू-मध्य रेखा के दक्षिण में स्थित है।
    • भूमि सीमाएं: इसके उत्तर में युगांडा, पूर्व में तंजानिया, दक्षिण में बुरुंडी, और पश्चिम में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो है।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • पूर्वी अफ्रीका की महान झीलों में से एक किवु झील, रवांडा और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के बीच स्थित है।
    • प्राथमिक खनिज संसाधन: टिन (कैसिटेराइट) और टंगस्टन (वोल्फ्राम)।
    • रवांडा के प्रमुख नृजातीय समूह हुतु और तुत्सी हैं।
    • रिफ्ट घाटी: रवांडा का पूर्वी क्षेत्र ग्रेट रिफ्ट वैली का हिस्सा है, जो एक भू-गर्भीय दरार है और पूर्वी अफ्रीका में फैली हुई है।
    • Tags :
    • किवु झील
    • रवांडा
    • ECCAS
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features