सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व

    Posted 10 Jun 2025

    4 min read

    भगवान बिरसा मुंडा (1875-1900) 

    प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके शहीद दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

    बिरसा मुंडा के बारे में 

    • उनका जन्म झारखंड के छोटानागपुर पठार में स्थित उलीहातु गांव में हुआ था। 
    • उनका संबंध मुंडा जनजाति से था। उन्हें 'धरती आबा' (धरती का पिता) के नाम से भी जाना जाता है। 

    योगदान 

    • मुंडा विद्रोह/ उलगुलान (महाविप्लव), 1899 और 1900 के बीच: यह ब्रिटिश शासन और उनकी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनजातीय विद्रोह था। 
    • उन्होंने बिरसाइत के नाम से एक नए संप्रदाय की स्थापना की। 
    • शराबखोरी, जादू-टोना और अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चलाया। लोगों में स्वच्छता के बारे में जागरूकता का प्रसार किया। 
    • मूल्य: बहादुरी, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, न्याय, नेतृत्व आदि।
    • Tags :
    • भगवान बिरसा मुंडा
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features