स्टेबल कॉइन | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    साथ ही खबरों में

    Posted 21 Jun 2025

    40 min read

    स्टेबल कॉइन

    अमेरिकी सीनेट ने स्टेबल कॉइन्स को बढ़ावा देने के लिए गाइडिंग एंड एस्टेब्लिशिंग नेशनल इनोवेशन फॉर यूएस स्टेबल कॉइन्स (GENIUS) अधिनियम पारित किया।

    स्टेबल कॉइन क्या होते हैं?

    • स्टेबल कॉइन एक तरह की क्रिप्टो परिसंपत्ति (Crypto Asset) होती है, जिसकी कीमत किसी दूसरी संपत्ति से जुड़ी होती है, जैसे अमेरिकी डॉलर या सोना आदि।
    • बिटकॉइन जैसी अस्थिर क्रिप्टो करेंसी के मुकाबले, स्टेबल कॉइन की कीमतें ज्यादा स्थिर होती हैं, क्योंकि ये कीमत में उतार-चढ़ाव को कम करने की कोशिश करते हैं।
      • इसी वजह से इन्हें लेन-देन, बचत और पारंपरिक वित्तीय प्रणाली और क्रिप्टो इकोसिस्टम के बीच पुल की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • Tags :
    • स्टेबल कॉइन
    • GENIUS अधिनियम
    • क्रिप्टो करेंसी

    एंटी-डंपिंग शुल्क

    भारत ने चीन से आने वाले एल्युमिनियम फॉयल, प्रेटिलाक्लोर तथा चीन, रूस और ताइवान से आने वाले एसीटोनिट्राइल पर 5 साल के लिए एंटी-डंपिंग शुल्क लगाया है।

    एंटी-डंपिंग ड्यूटी क्या है?

    • एंटी-डंपिंग ड्यूटी एक प्रकार का सुरक्षात्मक शुल्क (टैक्स) होता है। इसे सरकार द्वारा घरेलू बाजार की सुरक्षा के लिए विदेशी वस्तुओं के आयात पर तब लगाया जाता है जब वे बहुत सस्ते दाम पर बेची जाती हैं।
      • डंपिंग वह प्रक्रिया है जिसमें कोई विदेशी कंपनी अपने उत्पाद को किसी दूसरे देश में इतनी कम कीमत पर बेचती है, जो उसके अपने देश की कीमत से भी कम होती है।
    • GATT (जनरल एग्रीमेंट ऑन टैरिफ्स एंड ट्रेड) के तहत देशों को डंपिंग के खिलाफ कदम उठाने की अनुमति दी गई है।
    • Tags :
    • एंटी-डंपिंग शुल्क

    इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB)

    IPPB को वित्त मंत्रालय द्वारा 2024-25 का डिजिटल पेमेंट्स अवार्ड मिला है। यह सम्मान इसके समावेशी, तकनीक आधारित और नागरिकों को केंद्र में रखकर दी जाने वाली बैंकिंग सेवाओं के लिए दिया गया है।

    IPPB (इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक) के बारे में:

    • स्वामित्व: IPPB पूरी तरह भारत सरकार के स्वामित्व वाला पेमेंट बैंक है, जो डाक विभाग के अंतर्गत आता है।
    • महत्व: यह देश भर के लगभग 1.55 लाख डाकघरों के नेटवर्क का उपयोग करके हर कोने तक अपनी सेवाएं पहुंचाता है।

    पेमेंट बैंक क्या होता है?

    • यह ऐसे लोगों को बुनियादी बैंकिंग सेवाएं देता है जिन्हें सामान्य बैंकिंग सुविधाएं नहीं मिल पातीं, जैसे- धन जमा करना, धन की निकासी, पैसे भेजना और बिल का भुगतान करना। ये सेवाएं मुख्य रूप से डिजिटल तरीके से दी जाती हैं।
    • यह बैंक 2 लाख रुपये तक की जमा स्वीकार कर सकता है और पैसे भेजने व बिल भरने जैसी सुविधाएं देता है। लेकिन यह कर्ज (लोन) नहीं दे सकता और न ही क्रेडिट कार्ड जारी कर सकता है।
    • Tags :
    • IPPB
    • पेमेंट्स बैंक

    ओटावा कन्वेंशन

    फिनलैंड की संसद ने ओटावा कन्वेंशन (या एंटी-पर्सनल माइन बैन कन्वेंशन) से हटने की मंजूरी दे दी है।

    • इससे पहले एस्टोनिया, लिथुआनिया, लातविया और पोलैंड भी इस संधि से हटने की घोषणा कर चुके हैं।

    ओटावा कन्वेंशन के बारे में:

    • शुरुआत: यह संधि 1997 में ओस्लो में हुई एक राजनयिक सम्मेलन में संपन्न की गई थी। इसका मकसद एंटी-पर्सनल लैंड माइंस (भूमिगत बारूदी सुरंगों) पर पूरी तरह रोक लगाना था।
    • उद्देश्य: दुनिया भर में एंटी-पर्सनल माइंस से होने वाले नुकसान को रोकना, देशों को इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना, बारूदी सुरंगों को साफ करना, जमा सुरंगों को नष्ट करना और पीड़ितों की मदद करना।
    • सदस्यता: अब तक 165 देश इस संधि में शामिल हो चुके हैं। भारत इसका हिस्सा नहीं है।
    • Tags :
    • ओटावा कन्वेंशन
    • एंटी-पर्सनल माइन बैन कन्वेंशन

    ताइवान जलडमरूमध्य

    हाल ही में ताइवान ने अपने क्षेत्र के निकट चीनी सैन्य विमान का पता लगाया था। इसके कुछ ही दिन बाद एक ब्रिटिश नौसैनिक जहाज संवेदनशील ताइवान जलडमरूमध्य से होकर गुजरा था।

    • चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और इस स्वशासित लोकतांत्रिक द्वीप को जबरन अपने नियंत्रण में लेने की बात करता है।

    ताइवान जलडमरूमध्य (या ब्लैक डिच) के बारे में:

    • जलडमरूमध्य एक संकरी जलधारा होती है जो दो बड़े जलीय क्षेत्रों को जोड़ती है। 
    • नामकरण: 16वीं शताब्दी में पुर्तगालियों ने इसका नाम फॉर्मोसा (Formosa – "सुंदर") रखा था। 
    • यह जलडमरूमध्य दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर को आपस में जोड़ता है। 
    • नदियाँ: चीन की जिउलॉन्ग और मिन नदियाँ इसमें गिरती हैं।
    • महत्त्व: यह जलमार्ग दुनिया के 40% से अधिक कंटेनर व्यापार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
    • Tags :
    • दक्षिण चीन सागर
    • ताइवान जलडमरूमध्य
    • पूर्वी चीन सागर
    • फॉर्मोसा

    वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CQM)

    जुलाई 2025 से, CAQM (कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट) दिल्ली में पुराने हो चुके वाहनों में ईंधन भरने पर प्रतिबंध लगाएगा। यह कदम प्रदूषण कम करने में मदद करेगा।

    CAQM के बारे में

    • उत्पत्ति: CAQM का गठन CAQM अधिनियम, 2021 के तहत किया गया है। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और आस-पास के क्षेत्रों (जैसे- हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश) के लिए कार्य करता है।
    • उद्देश्य: वायु प्रदूषण और वायु गुणवत्ता से संबंधित समन्वय, अनुसंधान और समस्या-समाधान में सुधार करना।
    • अध्यक्ष: इसका अध्यक्ष ऐसे व्यक्ति को बनाया जाता है जिसे या तो:
      • पर्यावरण संरक्षण या प्रदूषण नियंत्रण में कम-से-कम 15 वर्षों का अनुभव हो, या
      • प्रशासन में कम-से-कम 25 वर्षों का अनुभव हो।
    • मुख्य शक्ति: यदि किसी मामले में मतभेद हो, तो CAQM के आदेशों को राज्य सरकारों, CPCB (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड), राज्य प्रदूषण बोर्डों और अन्य निकायों के आदेशों से ऊपर मान्यता दी जाती है।
    • Tags :
    • वायु प्रदूषण
    • CPCB
    • CAQM
    • वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CQM)

    घड़ियाल संरक्षण

    उत्तर प्रदेश के कतरनियाघाट वन्यजीव अभयारण्य में गिरवा नदी में घड़ियाल के सात बच्चों को छोड़ा गया है।

    घड़ियालों के बारे में:

    An image of Ghariyal.
    • नाम की उत्पत्ति: "घड़ियाल" नाम "घड़ा" (मिट्टी का बर्तन) शब्द से आया है, क्योंकि नर घड़ियालों की थूथन (नाक) पर एक गोल बल्ब जैसा उभार होता है। यह चीज़ उन्हें स्पष्ट रूप से लैंगिक रूप से भिन्न दिखने वाला एकमात्र मगरमच्छ बनाती है।
    • आहार: ये मुख्य रूप से मछली खाते हैं।
      • इनकी लंबी, पतली थूथन, नुकीले दांत और मजबूत गर्दन इन्हें बेहतरीन मछली शिकारी बनाती है।
    • खतरे: बांध, बैराज, और पानी की अत्यधिक निकासी से नदियों की प्राकृतिक बहाव प्रणाली बाधित होती है। इससे नदी झील जैसी बन जाती है और घड़ियाल के लिए अनुपयुक्त हो जाती है।
    • आवास: मुख्यतः गंगा नदी की तीन सहायक नदियों में पाए जाते हैं: चंबल नदी (भारत), गिरवा नदी (भारत), राप्ती-नारायणी नदी (नेपाल)
    • संरक्षण स्थिति:
      • IUCN (इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर): क्रिटीकली इंडेन्जर्ड। 
      • वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972: अनुसूची I में शामिल।
      • मगरमच्छ संरक्षण परियोजना, 1975 में शुरू की गई थी।
    • उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में घड़ियाल अभयारण्य स्थापित किए गए हैं।
    • Tags :
    • IUCN
    • गिरवा नदी
    • घड़ियाल संरक्षण
    • गंगा नदी

    श्रीशैलम मल्लिकार्जुनस्वामी मंदिर

    हाल ही में, आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम मल्लिकार्जुनस्वामी मंदिर में संरक्षित एक ताम्रपत्र में हेली धूमकेतु का पहला अभिलेखीय साक्ष्य मिला है।

    • यह अभिलेख 1456 ईस्वी का है। इसकी भाषा संस्कृत और लिपि नागरी है।
    • इसमें विजयनगर साम्राज्य के शासक मल्लिकार्जुन द्वारा एक वैदिक विद्वान को दी गई अनुदान भूमि का उल्लेख है।

    मल्लिकार्जुनस्वामी मंदिर के बारे में

    • अवस्थिति: यह आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में, कृष्णा नदी के किनारे नल्लामाला पहाड़ियों पर स्थित है।
    • मुख्य देवता: यह मंदिर भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित है। यह मंदिर ज्योतिर्लिंग तथा शक्ति पीठ दोनों के रूप में पूजनीय है।
    • संरक्षक: शुरुआत में इसे सातवाहन राजवंश ने संरक्षण दिया और बाद में राष्ट्रकूट राजवंश और विजयनगर शासकों ने भी इसका संरक्षण किया।
    • Tags :
    • आंध्र प्रदेश
    • श्रीशैलम
    • विजयनगर साम्राज्य
    • मल्लिकार्जुनस्वामी मंदिर

    जंपिंग जीन

    एक नए अध्ययन से पता चला है कि LINE-1 नाम का एक "जंपिंग जीन" कोशिका विभाजन की लघु अवधि में कोशिका के DNA से जुड़ जाता है।

    जंपिंग जीन क्या होते हैं?

    • ट्रांसपोजेबल एलिमेंट्स या जंपिंग जीन DNA के ऐसे हिस्से होते हैं जो जीनोम में एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं। इस तरह ये जीन्स के काम करने के तरीके को बदल सकते हैं।
      • ये या तो खुद को काटकर और दूसरी जगह पेस्ट करके ऐसा कर सकते हैं, या अपनी प्रतिकृति बनाकर नई जगह पर जा सकते हैं।
      • इस प्रक्रिया में ये जीन में म्यूटेशन पैदा कर सकते हैं और कोशिका के जीनोम में DNA की मात्रा को बढ़ा या घटा सकते हैं।
      • मनुष्यों में 50% से अधिक जीनोम इन्हीं ट्रांसपोजेबल एलिमेंट्स से बना होता है।
    • Tags :
    • जीनोम
    • जंपिंग जीन
    • ट्रांसपोजेबल एलिमेंट्स
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features