सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 30 Jun 2025

    6 min read

    मेडागास्कर (राजधानी: अंटानानारिवो)

    • रक्षा राज्य मंत्री ने मेडागास्कर के 65वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • अवस्थिति: मेडागास्कर, अफ्रीका के दक्षिण-पूर्व तट से लगभग 250 मील दूर, हिंद महासागर में स्थित है।
    • समुद्री सीमाएं: कोमोरोस, फ्रांस (मायोट्टे और रीयूनियन), मॉरीशस, मोजाम्बिक और सेशेल्स से लगती है।

    भौगोलिक विशेषताएं

    • यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है।
    • यहां दुनिया की लगभग 5% पौधों और जानवरों की प्रजातियां पाई जाती है। इनमें से लगभग 80% स्थानिक है यानी कहीं और नहीं पाई जाती हैं।

    मेडागास्कर और भारतीय मानसून

    • दक्षिण-पश्चिमी मानसून की उत्पत्ति मेडागास्कर के पास मास्करेन हाई की वजह से होती है। इससे आर्द्रता युक्त दक्षिण-पूर्वी पवनें सोमालिया की तरफ बहने लगती हैं।
    • जैसे ही ये पवनें भूमध्य रेखा को पार करती हैं, ये दक्षिण-पश्चिमी पवनों में बदल जाती हैं और भारत की ओर प्रवाहित होने लगती हैं।
    • मानसून का प्रत्यावर्तन सितंबर में तिब्बत से शुरू होता है और अंत में मेडागास्कर के पास समाप्त होता है, जिससे मानसून चक्र पूरा होता है।
    • Tags :
    • मेडागास्कर
    • अंटानानारिवो
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features