सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 03 Jul 2025

    5 min read

    घाना (राजधानी: अक्रा)

    भारत के प्रधान मंत्री ने घाना की राजकीय यात्रा की। यह पिछले तीन दशकों में घाना की पहली यात्रा थी।

    • इस अवसर पर उन्हें घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना” से सम्मानित किया गया।

    भौगोलिक विशेषताएं

    • अवस्थिति: यह पश्चिमी अफ्रीका में, गिनी की खाड़ी के तट पर स्थित है।
    • स्थलीय सीमा: इसके पश्चिम में आइवरी कोस्ट/ कोटे डी आइवर; उत्तर में बुर्किना फासो; और पूर्व में टोगो है।
      • 1957 में स्वतंत्रता से पहले इसे 'गोल्ड कोस्ट' के नाम से जाना जाता था।

    भौगोलिक विशेषताएं

    • प्रमुख नदी: वोल्टा रिवर, ब्लैक वोल्टा आदि।
    • झील: लेक वोल्टा सतह क्षेत्र के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है।
    • उच्चतम बिंदु: माउंट अफादजाटो (अफादजा)
    • प्राकृतिक संसाधन: घाना स्वर्ण और कोको के दुनिया के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है।
    • प्राइम मेरिडियन (प्रधान मध्याह्न रेखा) घाना से होकर गुजरती है।
    • Tags :
    • घाना
    • अक्रा
    • माउंट अफादजाटो
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features