RBI ने VRRR के ज़रिए बैंकिंग सिस्टम से ₹1,00,010 करोड़ हटाए।
VRRR के बारे में
- यह RBI द्वारा अल्प अवधि के लिए बैंकों से अतिरिक्त तरलता को घटाने के लिए उपयोग किया जाने वाला साधन है।
- इसमें RBI बैंकों से कुछ समय के लिए पैसा लेता है और इसके बदले बैंकों को ब्याज देता है।
- इसमें परिवर्तनीय दर का अर्थ है कि ब्याज दर निश्चित नहीं होती है तथा इसका निर्धारण बाजार के आधार पर किया जाता है।
- रिवर्स रेपो दर का निर्धारण RBI द्वारा किया जाता है।
Article Sources
1 sourceवन सलाहकार समिति ने चिनाब नदी पर सावलकोट जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए वन भूमि के उपयोग को 'सैद्धांतिक' मंजूरी दे दी है।
- सावलकोट जलविद्युत परियोजना उन छह रणनीतिक जलविद्युत परियोजनाओं में से एक है, जिनका उद्देश्य भारत द्वारा सिंधु नदी के जल का अधिकतम उपयोग करना है।
चिनाब नदी के बारे में
- इसका उद्गम स्त्रोत बारा लाचा के पास है ।
- चंद्रा और भागा नामक दो जल धाराएं दर्रे के पार्श्व ढलान से निकलती हैं और मिलकर आगे चिनाब नदी के रूप में बहती हैं।
- चिनाब घाटी महान हिमालय और पीर पंजाल पर्वतमाला के मध्य मौजूद एक संरचनात्मक गर्त है।
- इसकी सहायक नदियों में मियार नाला, सोहल, थिरोट, भूत नाला, मारुसुदर और लिद्रारी शामिल हैं।
- वैदिक काल में इसे चंद्रभागा, अश्किनी या इस्कमती के नाम से भी जाना जाता था।
कोयला मंत्रालय ने रिक्लेम फ्रेमवर्क ( RECLAIM Framework) लॉन्च किया है। यह खदान बंद करने और उसके पुनः उपयोग के लिए सामुदायिक सहभागिता एवं विकास पर आधारित एक फ्रेमवर्क है।
रिक्लेम फ्रेमवर्क
- इसे कोयला मंत्रालय के अंतर्गत कोयला नियंत्रक संगठन और हार्टफुलनेस संस्थान के सहयोग से विकसित किया गया है।
- उद्देश्य: खदान बंद होने और बंद होने के बाद के चरणों के दौरान समावेशी सामुदायिक सहभागिता और विकास के लिए एक सुनियोजित मार्गदर्शिका के रूप में कार्य करना।
- फ़्रेमफ़ोर्क (इंफ़ोग्राफ़िक देखें)

Article Sources
1 sourceवित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के तहत उपलब्ध कर संबंधी सभी लाभ UPS पर भी लागू होंगे।
एकीकृत पेंशन योजना (UPS) के बारे में
- इसे NPS के तहत एक विकल्प के रूप में पेश किया गया है।
- यह एक 'निधि-आधारित' भुगतान प्रणाली है। इसमें पेंशन अंशदानों {कर्मचारी और नियोक्ता (केन्द्र सरकार) दोनों की ओर से} के नियमित और समय पर जमा की गयी राशि और निवेश पर निर्भर करती है।
- मुख्य विशेषताएं
- 25 वर्ष की न्यूनतम अनिवार्य सेवा काल के लिए सेवानिवृत्ति से पूर्व अंतिम 12 महीनों के दौरान प्राप्त औसत मूल वेतन का 50% ।
- न्यूनतम 10 वर्ष के सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्ति पर कम-से-कम 10,000 रुपये प्रतिमाह की पेंशन का आश्वासन।
भारत निर्वाचन आयोग बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) शुरू करेगा।
- SIR को संविधान के अनुच्छेद 324 और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 21 के तहत कानूनी मान्यता प्राप्त है।
SIR के बारे में:
- यह एक घर-घर जाकर जांच (House-to-House Verification) की प्रक्रिया है, ताकि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।
- यह कार्य बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) द्वारा किया जाता है।
- उद्देश्य: सभी योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना।
- महत्त्व: स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची की शुद्धता को बनाए रखना।
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने 'उम्मीद' (UMEED) सेंट्रल पोर्टल लॉन्च किया।
- 'यूनीफाइड वक्फ मैनेजमेंट, एम्पावरमेंट, एफिशिएंसी एंड डेवलपमेंट (UMEED) नियम, 2025' के तहत राष्ट्रीय उम्मीद पोर्टल को लागू किया गया है।
उम्मीद पोर्टल के बारे में:
- विकासकर्ता: अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
- उद्देश्य: यह एक केंद्रीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उपयोग वक्फ संपत्तियों की रियल टाइम अपलोडिंग, सत्यापन और निगरानी के लिए किया जाएगा।
मुख्य विशेषताएं:
- सभी वक्फ संपत्तियों की डिजिटल सूची बनाना और जियो-टैगिंग करना।
- ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली स्थापित करना, ताकि शिकायतों का तुरंत समाधान हो सके।
- संपत्ति की लीज और उपयोग की पारदर्शी निगरानी।
- GIS मैपिंग और अन्य ई-गवर्नेंस टूल्स से एकीकरण।
- जनता की सत्यापित रिकॉर्ड और रिपोर्ट तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना।
Article Sources
1 sourceभारत ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में पहला अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त 'इक्वाइन डिजीज-फ्री कम्पार्टमेंट' (EDFC) स्थापित किया है। इसे विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (WOAH) द्वारा मान्यता भी प्रदान की गई है।
अश्व रोग (इक्वाइन डिजीज) के बारे में:
- इनमें कई तरह की बीमारियां शामिल हैं जो घोड़ों को प्रभावित कर सकती हैं जैसे कि इन्फ्लूएंजा, हर्पीस वायरस और वेस्ट नाइल वायरस आदि।
- कारण:
- विभिन्न संक्रामक एजेंट, जैसे- वायरस, बैक्टीरिया, कवक, परजीवी आदि।
- इसके अलावा, एलर्जी, विषैले तत्व और आनुवंशिक कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं।
- उदाहरण: इक्वाइन इंफेक्शियस एनीमिया, इक्वाइन इन्फ्लूएंजा, इक्वाइन पिरोप्लाज़मोसिस, ग्लैंडर्स, सुर्रा।
- भारत 2014 से अब तक अफ्रीकन हॉर्स सिकनेस से मुक्त रहा है।