सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 18 Jul 2025

    4 min read

    बोलीविया (राजधानियां: सूक्र और ला पाज़)  

    भारत ने बोलीविया को खसरा-रूबेला के प्रकोप से निपटने के लिए 3 लाख वैक्सीन की खुराक भेजी है।

    • भौगोलिक अवस्थिति
      • यह दक्षिण अमेरिका के पश्चिम-मध्य भाग में स्थित है।
    • यह एक स्थल-रुद्ध (Landlocked) देश है।
    • सीमा साझा करने वाले देश: इसके उत्तर और पूर्व में ब्राजील, दक्षिण-पूर्व में पराग्वे, दक्षिण में अर्जेंटीना, दक्षिण-पश्चिम में चिली और उत्तर-पश्चिम में पेरू अवस्थित हैं।
    • भौगोलिक विशेषताएं
      • यहाँ मुख्य रूप से एंडीज पर्वतमाला (कार्डिलेरा पर्वत श्रेणी) का विस्तार है।
      • टिटिकाका झील:
        • यह बोलीविया और पेरू की सीमा पर स्थित है।
        • यह दुनिया की सबसे ऊंची नौगम्य (Navigable) झील है। 
    • Tags :
    • बोलीविया
    • सूक्र और ला पाज़
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features