सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 26 Jul 2025

    6 min read

    कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (राजधानी: किंशासा)

    • कांगो सरकार और विद्रोही संगठन M23 (मार्च 23 मूवमेंट) ने कांगो रिवर एलायंस के तहत शांति के लिए दोहा में एक समझौता-पत्र (Declaration of Principles) पर हस्ताक्षर किए।
    • इस समझौते में कतर ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई।

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • अवस्थिति: यह मध्य अफ्रीका में स्थित एक देश है।
    • सीमावर्ती राष्ट्र: अंगोला, कांगो गणराज्य, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, दक्षिण सूडान, युगांडा, रवांडा, बुरुंडी, तंजानिया, जाम्बिया।
    • सीमावर्ती जल निकाय: अटलांटिक महासागर (छोटी तटरेखा)।
    • संघर्ष क्षेत्र: नॉर्थ किवु, साउथ किवु, और इतुरी प्रांत

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • प्रमुख नदियां: कांगो नदी (अफ्रीका की दूसरी सबसे लंबी नदी, जो भू-मध्य रेखा को दो बार पार करती है)।
    • महत्वपूर्ण पठार: कटंगा का पठार।
    • महत्वपूर्ण झीलें: टांगानिका झील, अल्बर्ट झील, एडवर्ड झील, किवु झील
    • ज्वालामुखी: माउंट न्यारागोंगो (विरुंगा पर्वतमाला में स्थित एक सक्रिय ज्वालामुखी)।
    • प्राकृतिक क्षेत्र: कांगो बेसिन (मध्य तराई वर्षावन), सवाना।
    • विश्व का तीन-चौथाई कोबाल्ट का उत्पादन कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में होता है।
    • Tags :
    • कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
    • किंशासा
    • Congo
    • cobalt
    • Kivu
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features