संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट ने चेतावनी दी है कि रिकॉर्ड सैन्य व्यय वैश्विक शांति और विकास के लिए खतरा है | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट ने चेतावनी दी है कि रिकॉर्ड सैन्य व्यय वैश्विक शांति और विकास के लिए खतरा है

    Posted 11 Sep 2025

    1 min read

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने "द सिक्योरिटी वी नीड: रिबैलेंसिंग मिलिट्री स्पेंडिंग फॉर ए सस्टेनेबल एंड पीसफुल फ्यूचर" शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है।

    • यह रिपोर्ट सुरक्षा एवं विकास के लिए वैश्विक दृष्टिकोण को फिर से निर्धारित करने तथा बढ़ते सैन्य खर्च और विकास वित्त-पोषण में बढ़ते अंतराल की दोहरी प्रवृत्तियों को उलटने पर जोर देती है।

    रिपोर्ट के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर

    • वैश्विक सैन्य व्यय: SIPRI के अनुसार पिछले साल यह $2.7 ट्रिलियन तक पहुंच गया था, और यदि मौजूदा रुझान जारी रहते हैं, तो 2035 तक इसके $6.6 ट्रिलियन तक पहुंचने का अनुमान है।
      • वर्ष 2022-2025 के दौरान, विश्व के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में इसकी हिस्सेदारी 2.2% से बढ़कर 2.5% हो गई है और सरकारी बजट में 6.6% से बढ़कर 7.1% हो गई है।
      • चीन, भारत, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ का सैन्य खर्च में 70% से अधिक हिस्सा है।
    • वित्त-पोषण असंतुलन: बढ़ते सैन्य खर्च के साथ विकास वित्त-पोषण तालमेल नहीं बिठा पाया है, जबकि सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के लिए वार्षिक वित्त-पोषण का अंतर बढ़कर $4 ट्रिलियन हो गया है।
    • बढ़ते सैन्य खर्च का प्रभाव: यह भू-राजनीतिक तनाव को बढ़ाता है, हथियारों की होड़ को बढ़ावा देता है और संघर्ष के जोखिम में वृद्धि करता है।
      • यह निर्धनता उन्मूलन, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे सतत विकास लक्ष्यों के लिए आवश्यक संसाधनों को भी प्रभावित कर रहा है।
      • यह सार्वजनिक ऋण के पहले से ही उच्च स्तर को और बढ़ा सकता है, जो अस्थिर एवं सबसे गरीब देशों को असंतुलित रूप से प्रभावित कर रहा है।

    रिपोर्ट में की गई नीतिगत सिफारिशें

    • बढ़ते सैन्य खर्च के मूल कारणों को हल करने के लिए कूटनीति, विवादों के शांतिपूर्ण निपटान और विश्वास-निर्माण उपायों को प्राथमिकता देनी चाहिए। 
    • सैन्य खर्च को निरस्त्रीकरण चर्चाओं के केंद्र में लाना चाहिए तथा हथियार नियंत्रण और विकास के बीच संबंधों में सुधार करना चाहिए। 
    • सदस्य देशों के बीच विश्वास बढ़ाने के लिए सैन्य खर्च के संबंध में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ावा देना चाहिए। 
    • विकास के लिए बहुपक्षीय वित्त को पुनर्जीवित करना चाहिए। 
    • सुरक्षा और सतत विकास के लिए मानव-केंद्रित दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना चाहिए। 
    • Tags :
    • SIPRI
    • Military Spending
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features