हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 16वें वित्त आयोग के साथ बैठक में आपदा जोखिम सूचकांक (DRI) को फिर से तैयार करने पर जोर दिया।
आपदा जोखिम सूचकांक (DRI) के बारे में
- इसे 15वें वित्त आयोग द्वारा तैयार किया गया है।
- उद्देश्य: संसाधन आवंटन में निष्पक्षता लाना (राजकोषीय संघवाद) और राज्यों द्वारा सामना की जाने वाली आपदा संबंधी जोखिमों को ध्यान में रखना।
- कवरेज: इसमें 14 हैजर्ड्स, 14 वल्नरेबिलिटीज और 2 एक्सपोजर्स शामिल हैं।
- हैजर्ड्स में शामिल हैं: भूकंप, चक्रवात, बाढ़, सूखा, आदि।
- वल्नरेबिलिटीज में शामिल हैं: ग्रामीण/शहरी गरीब, संकट का सामना करने वाले बच्चे और महिलाएं, आदि।
- एक्सपोजर्स: इसमें जनसंख्या और सकल घरेलू उत्पाद संबंधी दो मानदंडों पर विचार किया जाता है।
भारतीय शोधकर्ताओं ने मुरिकूटी पाचा पौधे के घाव भरने की क्षमता का उपयोग किया है।
मुरिकूटी पाचा के बारे में
- यह लाल लता वाला पौधा है, जिसे केरल में स्थानीय भाषा में मुरिकूटी पाचा और संस्कृत में व्रणरोपणी कहा जाता है।
- उत्पत्ति: यह दक्षिण-पूर्व एशिया मूल (नेटिव) का पौधा है, लेकिन भारत सहित अन्य उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में भी पाया जाता है।
- पौधा की मुख्य विशेषताएं:
- यह लघु आकार का औषधीय पौधा है, जिसकी शाखाएं जड़ें बनाती हैं। इसके पत्ते गहरे लाल रंग के होते हैं और फूल सफेद होते हैं।
- इसके घाव-भरने वाले भाग में एक्टियोसाइड नामक प्राकृतिक यौगिक पाया जाता है, जो औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है।
हाल ही में, लोक सभा अध्यक्ष ने 11वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ-इंडिया रीजन सम्मेलन का बेंगलुरु में उद्घाटन किया।
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के बारे में
- स्थापना: 1911 में स्थापित हुई। यह राष्ट्रमंडल की सबसे पुरानी संस्थाओं में से एक है।
- सदस्य: 180 से अधिक विधायिकाएं (या शाखाएं)। भारत भी इसका सदस्य है।
- मुख्यालय-सचिवालय: हाउस ऑफ़ पार्लियामेंट (यूनाइटेड किंगडम), लंदन।
- उद्देश्य: विधि-निर्माताओं को एक मंच प्रदान करता है ताकि वे:
- आपसी हितों के मुद्दों पर सहयोग कर सकें, और
- अच्छी नीतियों और अनुभवों को साझा कर सकें।
Article Sources
1 sourceदो या अधिक गैर-सूचीबद्ध कंपनियों, होल्डिंग और सहायक कंपनियों की विलय प्रक्रिया में संशोधन किए गए हैं।
कंपनियों के विलय के बारे में
- विलय एक समझौता है जिसमें दो मौजूदा और स्वतंत्र कंपनियां मिलकर एक नई, एकल कानूनी इकाई बन जाती हैं।
- विलय (मर्जर) के प्रकार:
- हॉरिज़ॉन्टल मर्जर – समान उद्योग की कंपनियों का विलय।
- वर्टिकल मर्जर – एक ही सप्लाई चेन की कंपनियों का विलय।
- कांग्लोमरेट मर्जर – अलग-अलग क्षेत्रकों की कंपनियों का विलय।
- कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत विलय और विभाजन (Demerger) की अनुमति है।
- राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (NCLT): यह कंपनियों के विलय और विभाजन (Demerger) को मंजूरी देने वाला मुख्य प्राधिकरण है।
- महत्व: व्यापार करने की सुगमता को बढ़ावा, कंपनियों पर नियमों के अनुपालन संबंधी का बोझ कम होना।
केंद्रीय गृह मंत्री ने लखनऊ, तिरुवनंतपुरम, त्रिची, कोझिकोड और अमृतसर हवाई अड्डों पर FTI–TTP का वर्चुअल उद्घाटन किया।
फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन – ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम के बारे में:
- लाभ और उद्देश्य: यह प्रोग्राम भारतीय हवाई अड्डों पर इमिग्रेशन प्रक्रिया को तेज और आसान बनाने के लिए शुरू किया गया है। रजिस्टर्ड यात्री लगभग 30 सेकंड में इमिग्रेशन क्लियर कर सकते हैं। इससे लंबी कतारों और मैनुअल चेकिंग से छुटकारा मिलता है।
- शुरुआत और विस्तार: इसे 2024 में दिल्ली एयरपोर्ट से शुरू किया गया। अब यह सुविधा 13 अन्य हवाई अड्डों (जैसे; लखनऊ, तिरुवनंतपुरम, त्रिची, कोझिकोड, अमृतसर) पर उपलब्ध कराई गई है।
- कौन-कौन पात्र हैं?
- भारतीय नागरिक (Indian Nationals),
- ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारक विदेशी नागरिक।
Article Sources
1 sourceभारत सरकार ने निजी कंपनियों को देश की पहली स्वदेशी बहु-चरणीय मलेरिया वैक्सीन एडफाल्सीवैक्स बनाने की अनुमति दी है।
एडफाल्सीवैक्स वैक्सीन के बारे में
- विकास करने वाला: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR)।
- कार्य करने की विधि: यह वैक्सीन प्लास्मोडियम फैल्सीपैरम (सबसे घातक मलेरिया परजीवी प्रजाति) को कई चरणों में निशाना बनाती है। गौरतलब है कि मौजूदा वैक्सीन केवल एक ही चरण में कार्य करती है।
- विशेषताएँ: यह एक रिकॉम्बिनेंट काइमेरिक वैक्सीन है, जिसमें परजीवी के अलग-अलग चरणों से लिए गए एंटीजन को रिकॉम्बिनेंट डीएनए तकनीक द्वारा एक ही इम्यूनोजेन में जोड़ा गया है।
- लाभ: यह वैक्सीन दो-चरणीय संरक्षण प्रदान करती हैं, लंबे समय तक रोग-प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखती है और कम लागत में तैयार की जा सकती है।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को अमेरिकी कंपनी जी.ई. एयरोस्पेस से तीसरा F404-IN20 इंजन प्राप्त हुआ है। जी.ई. एयरोस्पेस से 99 इंजनों की आपूर्ति के लिए समझौता किया गया है।
- इंजन की नियमित आपूर्ति HAL के लिए तेजस Mk-1A विमानों की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए बहुत जरूरी है।
F404-IN20 इंजन के बारे में
- प्रकार और उत्पत्ति: यह एक आफ्टर-बर्निंग टर्बोफैन इंजन है, जिसे खास तौर पर भारत के LCA तेजस Mk-1A लड़ाकू विमान के लिए बनाया गया है।
- शक्ति और प्रदर्शन: यह लगभग 85 किलो न्यूटन (kN) का थ्रस्ट उत्पन्न करता है, जिससे तेजस उच्च सबसोनिक और सुपरसोनिक गति से उड़ान भरने में सक्षम होता है।
- सैन्य अभियान के लिए उपयोगिता: इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के विमानों में किया जा सकता है — सबसोनिक अटैक मिशन से लेकर अधिक ऊँचाई पर इंटरसेप्शन मिशन तक।
भारतीय थल सेना ने अरुणाचल प्रदेश में सियोम प्रहार अभ्यास का आयोजन किया।
सियोम प्रहार अभ्यास के बारे में
- उद्देश्य: युद्ध जैसी परिस्थितियों में सामरिक अभियानों (tactical operations) में ड्रोन के उपयोग को परखना।
- उपयोग किए गए ड्रोन: निगरानी करने वाले, युद्धक्षेत्र की टोह लेने वाले, लक्ष्य तय करने वाले और सटीक हमले करने वाले ड्रोन।
- महत्त्व: इस अभ्यास से नई रणनीतियाँ, तकनीकें और प्रक्रियाएँ (TTPs) विकसित हुईं, जिनसे ड्रोन को पारंपरिक हथियारों, संयुक्त लक्ष्य साधने और तेजी से निर्णय लेने की प्रक्रिया के साथ जोड़ा जा सकेगा।