सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व

    Posted 16 Sep 2025

    1 min read

    एम. विश्वेश्वरैया (1861-1962)

    15 सितंबर को एम. विश्वेश्वरैया की जयंती को राष्ट्रीय अभियंता दिवस (National Engineers Day) के रूप में मनाया गया।

    एम. विश्वेश्वरैया के बारे में

    • जन्म: मुद्देनहल्ली (कर्नाटक) में।
    • शिक्षा: कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

    प्रमुख योगदान

    • इंजीनियरिंग क्षेत्र में योगदान
      • उन्होंने पंजारा नदी के एक चैनल में पाइप साइफन का निर्माण किया जिससे जल प्रबंधन में सहायता मिली।
      • उन्होंने दक्कन नहरों में ब्लॉक सिस्टम ऑफ इरिगेशन शुरू किया। इससे सिंचाई का लाभ ज्यादा लोगों तक पहुंचा और गंदे पानी की समस्या का भी समाधान हुआ।
      • उन्होंने बाढ़ नियंत्रण के लिए ऑटोमेटिक फ्लडगेट्स सिस्टम विकसित किया।
      • वे मैसूर में कृष्णा राज सागर बाँध के निर्माण में मुख्य अभियंता रहे।
    • प्रशासक: मैसूर के दीवान के रूप में कार्य किया और मैसूर विश्वविद्यालय की स्थापना की।
    • रचनाएं : भारतीय अर्थव्यवस्था पर "भारत का पुनर्निर्माण" और "भारत की नियोजित अर्थव्यवस्था" नामक पुस्तकें प्रकाशित कीं।
    • सम्मान: उन्हें 1955 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया।
    • मूल्य: जनसेवा के लिए प्रतिबद्धता, नेतृत्व, पेशेवर कौशल, सत्यनिष्ठा, समानता आदि।
    • Tags :
    • Personality
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features