सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्त्व | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्त्व

    Posted 25 Sep 2025

    1 min read

    Article Summary

    Article Summary

    1916 में जन्मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का समर्थन किया तथा समग्र विकास, सांस्कृतिक मूल्यों और कल्याण को बढ़ावा दिया। उनकी जयंती को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय (25 सितंबर, 1916 – 11 फरवरी, 1968)

    देश के कई नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। 

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में 

    • जन्म: नगला चंद्रभान (मथुरा जिला, उत्तर प्रदेश)।
    • सिद्धांत: उन्होंने पश्चिमी पूंजीवाद और मार्क्सवादी समाजवाद के स्वदेशी भारतीय विकल्प के रूप में एकात्म मानववाद का सिद्धांत प्रस्तुत किया।
      • यह सिद्धांत मानव के चार तत्वों; शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के समग्र विकास और सामंजस्यपूर्ण एकीकरण पर जोर देता है। 
    • साहित्यिक कृतियां: साप्ताहिक पाञ्चजन्य और दैनिक ‘स्वदेश’ जैसी पत्रिकाओं का संपादन किया, तथा इनके माध्यम से राष्ट्रीयता और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रसार किया।
    • विरासत: उनकी जयंती (25 सितंबर) को “अंत्योदय दिवस” के रूप में मनाया जाता है, ताकि समाज में अंतिम व्यक्ति के कल्याण को बढ़ावा दिया जा सके।
    • Tags :
    • Pandit Deendayal Upadhyaya
    • 'Panchjanya'
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features