सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 27 Sep 2025

    1 min read

    Article Summary

    Article Summary

    इक्वाडोर के मूल निवासी समूह, एंडीज पर्वत, सक्रिय ज्वालामुखी कोटोपैक्सी और गैलापागोस द्वीप समूह जैसी भौगोलिक विशेषताओं के बीच स्थित अमेज़न में 47 बिलियन डॉलर की तेल विस्तार योजना का विरोध कर रहे हैं।

    इक्वाडोर (राजधानी-क्विटो)

    इक्वाडोर के देशज आबादी समूह अमेज़न में 47 बिलियन डॉलर की तेल ड्रिलिंग विस्तार योजना का विरोध कर रहे हैं।

    भौगोलिक अवस्थिति

    • दक्षिण अमेरिका महादेश के उत्तर-पश्चिम में।
    • सीमावर्ती देश: उत्तर में कोलंबिया तथा दक्षिण और पूर्व में पेरू
    • सीमावर्ती जल निकाय: पश्चिम में प्रशांत महासागर

    भौगोलिक विशेषताएं

    • चार भौगोलिक क्षेत्र: तटीय मैदानी क्षेत्र और पर्वतीय क्षेत्र; मध्य एंडीज पर्वतमाला और इसकी दो प्रमुख श्रेणियां-पश्चिम में कॉर्डिलेरा ऑक्सिडेंटल और पूर्व में कॉर्डिलेरा ओरिएंटल।
    • सबसे ऊँची चोटी: माउंट चिम्बोराजो (6,268 मी.)।
    • सक्रिय ज्वालामुखी: कोटोपैक्सी (एंडीज पर्वतमाला)।
    • भूमध्य रेखा इक्वाडोर से होकर गुजरती है।
    • प्रशांत महासागर में मौजूद गैलापागोस द्वीपसमूह इक्वाडोर का हिस्सा है।
    • Tags :
    • Ecuador
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features