WHO ने “2000–2024 के बीच तंबाकू उपयोग की वैश्विक प्रवृत्तियों” पर रिपोर्ट जारी की | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    WHO ने “2000–2024 के बीच तंबाकू उपयोग की वैश्विक प्रवृत्तियों” पर रिपोर्ट जारी की

    Posted 07 Oct 2025

    1 min read

    Article Summary

    Article Summary

    वैश्विक स्तर पर तम्बाकू का उपयोग 26.2% से घटकर 19.5% (2010-2024) हो गया है, भारत का लक्ष्य इसके उपयोग को 43% तक कम करना है, तथा विश्व भर में ई-सिगरेट के बढ़ते उपयोग के बीच भारत सख्त तम्बाकू नियंत्रण कानून लागू कर रहा है।

    रिपोर्ट के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर

    • वैश्विक तंबाकू उपयोग में गिरावट: वैश्विक स्तर पर तंबाकू का उपयोग करने वाले वयस्कों की संख्या में बड़ी कमी आई है। वर्ष 2010 में यह संख्या 26.2% थी, जो 2024 में घटकर 19.5% रह गई।
      • हालांकि, तंबाकू का सेवन करने वालों की संख्या में कमी आई है, लेकिन दुनिया भर में प्रत्येक 5 में से 1 वयस्क अभी भी तंबाकू का सेवन करता है।
    • ई-सिगरेट की बढ़ती लोकप्रियता: दुनिया भर में 10 करोड़ (100 मिलियन) से अधिक लोग ई-सिगरेट का उपयोग कर रहे हैं।

    भारत की प्रगति और स्थिति

    • भारत में तंबाकू उपयोग (2024): वर्ष 2024 में भारत में लगभग 243.48 मिलियन लोग, जिनकी आयु 15 वर्ष या उससे अधिक थी, तंबाकू का सेवन कर रहे थे।
    • WHO के NCD लक्ष्य की दिशा में भारत अग्रसर: वर्ष 2010 से 2025 के बीच भारत में तंबाकू उपयोग में लगभग 43% की सापेक्ष कमी होने का अनुमान है, जो बहुत अच्छी प्रगति मानी जा रही है।
      • WHO का NCD लक्ष्य: 2025 तक तंबाकू उपयोग में 30% की कमी हासिल करना है।

    भारत में तंबाकू उपयोग पर नियंत्रण के लिए उठाए गए कदम

    • सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA), 2003: यह कानून सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाता है तथा 18 वर्ष से कम आयु के नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचने पर रोक लगाता है।
    • सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (पैकेजिंग और लेबलिंग) संशोधन नियम, 2022: इन नियमों के तहत तंबाकू उत्पादों के पैकेट पर स्वास्थ्य संबंधी सचित्र चेतावनी प्रिंट करने का प्रावधान किया गया है।
    • राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम: यह कार्यक्रम जन-जागरूकता बढ़ाने और तंबाकू उत्पादों के उत्पादन व आपूर्ति को कम करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
    • इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (ई-सिगरेट) निषेध अधिनियम, 2019 आदि। 

    तंबाकू (निकोटियाना टैबैकम) के बारे में

    • उत्पत्ति: दक्षिण अमेरिका।
    • जलवायु संबंधी परिस्थितियां:
      • जलवायु: तंबाकू विभिन्न प्रकार की जलवायु में उगाया जा सकता है, लेकिन इसे पाला रहित 90 से 120 दिनों की अवधि की आवश्यकता होती है।
      • तापमान: इसके पौधे के वृद्धि के लिए 20°C से 30°C तापमान सबसे उपयुक्त होता है।
      • वर्षा: न्यूनतम 500 मिमी वर्षा आवश्यक है।
      • मिट्टी: अच्छी जल निकासी वाली रेतीली दोमट या अच्छी उर्वरता वाली जलोढ़ मिट्टी।
    • भारत की स्थिति: भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा तंबाकू उत्पादक देश है। पहले स्थान पर चीन है। इसके अलावा, ब्राजील के बाद दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है। 
    • मुख्य उत्पादक राज्य: गुजरात (लगभग 30% उत्पादन), आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और बिहार।
    • Tags :
    • Prevalence of Tobacco Use
    • About Tobacco (Nicotiana tabacum)
    • Cigarettes & Other Tobacco Products Act (COTPA), 2003
    • Tobacco Use in India (2024)
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features