सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 29 Oct 2025

    1 min read

    तुर्किये (राजधानी: अंकारा)

    • तुर्किये के बलिकेसिर प्रांत में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया।

    भौगोलिक अवस्थिति

    • अवस्थिति: इसकी अनूठी भौगोलिक स्थिति है। यह आंशिक रूप से एशिया और आंशिक रूप से यूरोप में स्थित है।
    • सीमाएं: इसके उत्तर-पूर्व में जॉर्जिया और आर्मेनिया; उत्तर-पश्चिम में ग्रीस एवं बुल्गारिया; पूर्व में अजरबैजान और ईरान; तथा दक्षिण-पूर्व में: इराक और सीरिया स्थित हैं। 
      • यह उत्तर में काला सागर तथा दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम में भूमध्य सागर एवं एजियन सागर से घिरा हुआ है।

    भौगोलिक विशेषताएं

    • प्रमुख नदियां: यूफ्रेट्सटाइग्रिस आदि।
    • सर्वोच्च बिंदु: माउंट अरारत (5,165 मीटर)।
    • महत्वपूर्ण जलडमरूमध्य: बोस्फोरस जलडमरूमध्य और डार्डानेल्स जलडमरूमध्य।
    • मरमारा सागर: यह एक अंतर्देशीय सागर है। यह बोस्फोरस और डार्डानेल्स जलडमरूमध्य के माध्यम से काला सागर व एजियन सागर को जोड़ता है।
    • Tags :
    • Turkiye
    • Ankara
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features