टाइफॉयड कन्ज्यूगेट वैक्सीन | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

बांग्लादेश दुनिया का आठवां देश बन गया है, जिसने टाइफॉयड कन्ज्यूगेट वैक्सीन (TCV) को अपने राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया है।

टाइफाइड कन्ज्यूगेट वैक्सीन के बारे में:

  • यह एक सिंगल-डोज इंजेक्शन टीका है। यह शरीर को साल्मोनेला टाइफी जीवाणु के खिलाफ एंटीबॉडी बनाने के लिए प्रेरित करता है, जिससे टाइफॉयड बुखार से सुरक्षा मिलती है।
    • उदाहरण: टाइपबार TCV (Typbar TCV) — जिसे भारत बायोटेक ने बनाया है।

टाइफॉयड के बारे में:

  • कारण: साल्मोनेला टाइफी नामक बैक्टीरिया से होता है।
  • फैलने का तरीका: यह बीमारी प्रदूषित भोजन या पानी के माध्यम से फैलती है।
  • लक्षण: लगातार तेज बुखार, थकान, सिरदर्द, मितली, पेट में दर्द, और कब्ज या दस्त।

चंडीगढ़ हाईकोर्ट ने पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग (SHRC) को यह स्मरण कराया कि आयोग केवल सिफारिशें दे सकता है, कोर्ट की तरह निर्देश/ आदेश (Directions) जारी नहीं कर सकता।

राज्य मानवाधिकार आयोग (SHRC) के बारे में

  • मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के अंतर्गत गठित एक वैधानिक निकाय।
  • राज्य सूची और समवर्ती सूची के विषयों से संबंधित मानवाधिकार उल्लंघनों की जांच करता है।
  • SHRC की सिफारिशें सलाह के रूप में मानी जाती हैं, यानी वे कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं होतीं।
  • संरचना:
    • अध्यक्ष: उच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश या न्यायाधीश।
    • दो सदस्य: मानवाधिकार के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले व्यक्ति।
      • नियुक्ति: अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा एक चयन समिति की सिफारिश पर की जाती है।
      • हटाने का अधिकार: सदस्यों को केवल भारत का राष्ट्रपति ही हटा सकता है।

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) ने अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन आउटलुक 2025 रिपोर्ट जारी की।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर:

  • 2023 में, 2,25,000 भारतीय नागरिकों ने OECD देशों की नागरिकता प्राप्त की।
  • OECD देशों में अध्ययन करने वाले कुल अंतर्राष्ट्रीय छात्रों का एक-तिहाई हिस्सा संयुक्त रूप से चीन और भारत से है।

मालदीव तंबाकू पर पीढ़ीगत प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बना।

पीढ़ीगत प्रतिबंध (Generational Ban) के बारे में

  • पीढ़ीगत तंबाकू प्रतिबंध, या लाइफटाइम तंबाकू प्रतिबंध, एक ऐसी नीति को संदर्भित करता है, जो एक निर्धारित तिथि के बाद पैदा हुए किसी भी व्यक्ति को सिगरेट या अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर स्थायी रूप से रोक लगाती है। इसका अर्थ है कि वह किसी भी उम्र में कानूनी रूप से तंबाकू नहीं खरीद सकता। 
  • तंबाकू नियंत्रण के लिए उपयोग किए जाने वाले अन्य उपाय: 
    • तंबाकू उपयोग की निगरानी करना, 
    • नुकसान के बारे में चेतावनी देना, 
    • विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाना, 
    • कर (tax) बढ़ाना, 
    • अवैध व्यापार को रोकना और 
    • नए निकोटीन उत्पादों को विनियमित करना।

तंबाकू के उपयोग की स्थिति

  • स्थिति: दुनिया के 1.3 बिलियन तंबाकू सेवनकर्ताओं में से लगभग 80% निम्न और मध्यम आय वाले देशों में रहते हैं।
  • तंबाकू उपयोग के प्रकारों में सिगरेट, हुक्का, सिगार, गर्म तंबाकू, रोल-योर-ओन तंबाकू, पाइप तंबाकू, धुआँ रहित तंबाकू उत्पाद, आदि शामिल हैं।
  • उठाए गए कदम:
    • WHO के सदस्य देशों ने 2003 में WHO फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन टोबैको कंट्रोल (WHO FCTC) को अपनाया था। वर्तमान में 183 देश इस संधि के पक्षकार हैं।

टाइफून कालमेगी (Typhoon Kalmaegi) मध्य फिलीपींस के तट पर पहुंचा।

टाइफून क्या है? 

  • टाइफून एक प्रकार का उष्णकटिबंधीय चक्रवात होता है, जो पश्चिमी प्रशांत महासागर में उत्पन्न होता है।
    • उष्णकटिबंधीय चक्रवात एक तेजी से घूर्णन करने वाला तूफान होता है, जो गर्म समुद्री क्षेत्रों में बनता है। यह गति, आकार और तीव्रता में अलग-अलग हो सकता है।
  • ट्रॉपिकल साइक्लोन बनने के लिए अनुकूल परिस्थितियां:
    • गर्म समुद्री जल;
    • ऊंचाई के साथ तापमान का तेजी से गिरना;
    • आर्द्रता युक्त वायु;
    • सतह के पास पहले से मौजूद विक्षोभ आदि।
  • ट्रॉपिकल साइक्लोन के अन्य नाम:
    • हेरिकेन: अटलांटिक महासागर और उत्तर/ दक्षिण प्रशांत महासागर में।
    • चक्रवात: हिंद महासागर में।
    • विली-विली: पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में।

मसल्स के माध्यम से पता चला है कि ग्रीस के समुद्रों में माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण बढ़ रहा है।

मसल्स के बारे में

  • मसल्स समुद्री जीव हैं, जो बाइवाल्व मॉलस्क होते हैं। इनका नीला-काला खोल होता है और ये समुद्र में छोटी-छोटी चट्टानी सतहों पर चिपके हुए पाए जाते हैं।
    • मोलस्क समूह में कई परिचित जीव, जैसे कि क्लैम, घोंघे, स्लग, स्क्विड, टस्क शेल और चिटॉन आदि होते हैं।
  • ये फिल्टर-फीडिंग जीव हैं, जो अपने ऊतकों में अति सूक्ष्म माइक्रोप्लास्टिक सहित कई प्रकार के दूषित पदार्थों को अवशोषित कर लेते हैं।
  • ये अपनी कुशल फीडिंग और सीप की तुलना में उच्च प्रोटीन मात्रा के लिए जाने जाते हैं।
  • दशकों से इनका उपयोग वैश्विक स्तर पर समुद्री प्रदूषण के बैरोमीटर (सूचक) के रूप में किया जाता रहा है।

रियल एस्टेट अब भारत में वैकल्पिक निवेश कोष (AIF) पूंजी का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता बन गया। 

AIF के बारे में

  • AIF का आशय भारत में स्थापित या निगमित किसी भी कोष से है, जो एक निजी रूप से संचित किया गया निवेश साधन है। यह निवेशकों से धन एकत्र करता है (चाहे वे भारतीय हों या विदेशी) तथा अपने निवेशकों के लाभ के लिए परिभाषित निवेश नीति के अनुसार इस धन का निवेश करता है।
  • इसे ट्रस्ट, कंपनी, सीमित देयता भागीदारी (LLP) या एक बॉडी कॉर्पोरेट के रूप में स्थापित किया जा सकता है।
  • विनियामक: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI)।
  • प्रकार:
    • श्रेणी I: स्टार्ट-अप्स और सामाजिक उद्यमों में निवेश।
      • उदाहरण: वेंचर कैपिटल फंड्स (VCFs), SME फंड्स, सोशल वेंचर फंड्स, इंफ्रास्ट्रक्चर फंड्स आदि।
    • श्रेणी II: वे जो श्रेणी I व III में नहीं आते और जो दिन-प्रतिदिन की परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के अलावा उधार नहीं लेते।
      • उदाहरण: रियल एस्टेट, प्राइवेट इक्विटी फंड्स, तनावग्रस्त परिसंपत्तियों के लिए फंड आदि।
    • श्रेणी III: वे जो विविध या जटिल ट्रेडिंग रणनीतियों का उपयोग करते हैं तथा सूचीबद्ध या असूचीबद्ध डेरिवेटिव्स में निवेश के माध्यम से उधारी का उपयोग कर सकते हैं।
      • उदाहरण: हेज फंड्स, प्राइवेट इन्वेस्टमेंट इन पब्लिक इक्विटी (PIPE) फंड्स आदि।

ध्यान दें: AIF में वे फंड शामिल नहीं हैं, जो SEBI (म्यूचुअल फंड्स) विनियम, 1996, SEBI (सामूहिक निवेश योजनाएं) विनियम, 1999, या कोष प्रबंधन गतिविधियों को विनियमित करने वाले बोर्ड के किसी अन्य विनियमन के अंतर्गत आते हैं।

धूमकेतु 3I/ATLAS में जल की मौजूदगी पाई गई है। यह खोज वैज्ञानिकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे धूमकेतुओं की उत्पत्ति और विकास के बारे में नई जानकारी मिल सकती है।

3I/ATLAS के बारे में

  • 3I/ATLAS सौरमंडल के बाहर से आने वाला तीसरा ज्ञात पिंड है, जो सौरमंडल के पड़ोस से होकर गुजर रहा है।
    • इससे पहले खोजे गए दो बाहरी पिंड थे — 1I/ओउमुआमुआ (Oumuamua) (2017 में देखा गया) तथा 2I/बोरिसोव (Borisov) (2019 में देखा गया)
  • खगोलविदों ने इसे अंतरतारकीय (Interstellar Object) वर्ग में रखा है, क्योंकि इसकी कक्षा का आकार अतिपरवलयिक (hyperbolic) है — यानी यह सूर्य के चारों ओर गोल या बंद कक्षा में नहीं घूमता, बल्कि सौरमंडल से होकर गुजर जाता है और बाहर निकल जाता है।
  • इसे पहली बार नासा द्वारा वित्त-पोषित एस्टेरॉइड टेरेस्ट्रियल-इम्पैक्ट लास्ट अलर्ट सिस्टम (ATLAS) टेलिस्कोप के जरिए रियो हर्टाडो, चिली (Río Hurtado, Chile) से देखा गया था।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet