संयुक्त राज्य अमेरिका की नई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (NSS) | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

In Summary

नई अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति मूल्य-आधारित बहुपक्षवाद से हटकर आर्थिक राष्ट्रवाद, संप्रभुता और सभ्यतागत बहुलवाद पर केंद्रित है, जिसमें पश्चिमी गोलार्ध को प्राथमिकता दी गई है और महाशक्तियों के बीच प्रतिस्पर्धा को पुनर्परिभाषित किया गया है। यह एशिया—विशेष रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र—को केंद्रीय स्थान देती है, भारत के साथ मजबूत संबंध चाहती है और भारत को अधिक रणनीतिक स्वायत्तता प्रदान करती है, हालांकि भारत-पाकिस्तान मामलों में अमेरिका की संभावित मध्यस्थता चिंता का विषय बनी हुई है।

In Summary

संयुक्त राज्य अमेरिका की नई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (NSS) "मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (MAGA)" को अपना मुख्य एजेंडा घोषित करती है।

  • यह रणनीति आर्थिक राष्ट्रवाद तथा संप्रभुता, मातृभूमि की रक्षा, आत्मनिर्भरता आदि सहित प्रमुख राष्ट्रीय हितों के अनुसरण पर केंद्रित है।
  • यह पिछली NSS से एक बड़ा बदलाव है, जो गठबंधन, व्यापार उदारीकरण, बहुपक्षवाद, नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था आदि पर ध्यान केंद्रित करती थी।

नई रणनीति की मुख्य विशेषताएं

  • क्षेत्रीय प्राथमिकताएं: यह पश्चिमी गोलार्द्ध को अमेरिका की क्षेत्रीय प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रखती है। इसमें मुनरो सिद्धांत को फिर से स्थापित करना और इस क्षेत्र में अमेरिका की पूर्व-प्रतिष्ठा को पुनर्बहाल करना शामिल है।
    • मुनरो सिद्धांत (1823) यूरोपीय शक्तियों के पश्चिमी गोलार्द्ध में अहस्तक्षेप से संबंधित था।
  • नई विश्व व्यवस्था के अनुरूप महाशक्ति की अवधारणा: NSS अब रूस और चीन को संयुक्त राज्य अमेरिका के अस्तित्व के लिए खतरा नहीं मानती है। 
  • वैचारिक बदलाव: यह रणनीति मूल्य-आधारित लोकतंत्र के प्रचार को "सभ्यतागत बहुलवाद" से बदल देती है। इससे देशों की आंतरिक राजनीतिक व्यवस्था में संयुक्त राज्य अमेरिका का हस्तक्षेप समाप्त हो जाएगा।
  • एशिया की भूमिका: इसे अमेरिका के भविष्य के लिए केंद्रीय के रूप में चित्रित किया गया है, जो अमेरिका की सुरक्षा के लिए एक मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत की पुष्टि करता है।

भारत के लिए मुख्य निहितार्थ

  • संबंधों में सुधार: यह विशेष रूप से QUAD जैसे समूहों के माध्यम से हिंद-प्रशांत की सुरक्षा के लिए और किसी एक प्रतिस्पर्धी राष्ट्र के प्रभुत्व को रोकने के लिए भारत के साथ वाणिज्यिक (व अन्य) संबंधों में सुधार पर जोर देती है।
    • QUAD में भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। 
  • रणनीतिक स्वायत्तता: नीति में समाहित वैचारिक बदलाव भारत द्वारा अपनी स्वतंत्र विदेश नीति का विकल्प चुनने का समर्थन करता है।
  • भू-राजनीतिक राहत और तनाव: अमेरिका और रूस के बीच संभावित शांति रूस के साथ भारत के संबंधों के अनुकूल है। हालांकि, अमेरिका द्वारा भारत व पाकिस्तान के बीच शांति में मध्यस्थता के संदर्भ राजनयिक तनाव बने हुए हैं।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet