अग्नि-5 (AGNI-5) | Current Affairs | Vision IAS
Monthly Magazine Logo

Table of Content

    संक्षिप्त समाचार

    Posted 04 Sep 2025

    Updated 12 Sep 2025

    2 min read

    अग्नि-5 (AGNI-5)

    भारत ने अग्नि-5 इंटरमीडिएट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह परीक्षण सामरिक बल कमान (SFC) के अधीन किया गया है।

    • SFC भारत के परमाणु कमान प्राधिकरण का हिस्सा है। यह देश के सामरिक और रणनीतिक परमाणु हथियारों के भंडार के प्रबंधन एवं प्रशासन का काम करता है।

    अग्नि-5 के बारे में

    • यह एक परमाणु-सक्षम सतह-से-सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल (SSBM) है। यह तीन-चरणीय ठोस ईंधन इंजन से चलती है।
    • रेंज: 5,000 किलोमीटर से अधिक।
    • विकासकर्ता: इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है।
      • अग्नि, एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम (IGMDP) के तहत विकसित पांच मिसाइलों में से एक है।
        • IGMDP के तहत विकसित अन्य मिसाइलों में पृथ्वी, त्रिशूल, नाग और आकाश हैं।
    • महत्त्व: यह भारत को मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल रीएंट्री व्हीकल (MIRV)-सक्षम IRBMs वाले चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल करता है। भारत के अतिरिक्त यह प्रणाली अमेरिका, रूस, चीन और फ्रांस के पास है।  
    • Tags :
    • AGNI-5
    • Intermediate-Range Ballistic Missile
    • India's Nuclear Command Authority

    सुर्ख़ियों में रहे अभ्यास (EXERCISES IN NEWS)

    SLINEX: भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस राणा और आईएनएस ज्योति कोलंबो में “श्रीलंका-भारत नौसेना अभ्यास (SLINEX-25) के 12वें संस्करण में भाग लेंगे।

    • आईएनएस राणा निर्देशित मिसाइल विध्वंसक है जबकि आईएनएस ज्योति फ्लीट टैंकर है। 
    • यह भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है। इसकी शुरुआत 2005 में हुई थी। 

     

    • Tags :
    • Exercises in News
    • SLINEX
    Download Current Article
    Subscribe for Premium Features