सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 08 Apr 2025

    5 min read

    पुर्तगाल (राजधानी: लिस्बन)

    भारत के राष्ट्रपति पुर्तगाल की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • पुर्तगाल यूरोप का सबसे पश्चिमी देश है और यह आइबेरियन प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित है। 
    • सीमाएं: इसके उत्तर और पूर्व में स्पेन तथा दक्षिण व पश्चिम में उत्तरी अटलांटिक महासागर स्थित है।
    • इसमें दो स्वायत्त क्षेत्र शामिल हैं: मेडेरा और अज़ोरेस द्वीपसमूह, जो अटलांटिक महासागर में स्थित हैं।
    • लिस्बन यूरोप के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • जलवायु: समुद्री समशीतोष्ण जलवायु; उत्तर में ठंडी और वर्षा वाली, तथा दक्षिण में गर्म एवं शुष्क जलवायु पाई जाती है।
    • भूभाग: टैगस नदी जो पश्चिम की ओर बहती है, देश को दो भागों में बांटती है; उत्तर में पहाड़ी क्षेत्र है, जबकि दक्षिण में समतल मैदान हैं।
    • सबसे ऊंचा बिंदु: पोंटा डो पिको (पिको या पिको ऑल्टो)
    • Tags :
    • पुर्तगाल
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features