‘ब्रिक्स भूमि पुनर्बहाली साझेदारी’ शुरू की गई | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

‘ब्रिक्स भूमि पुनर्बहाली साझेदारी (BRICS Land Restoration Partnership)’ की घोषणा ब्राजील में आयोजित 15वीं ब्रिक्स कृषि बैठक के दौरान की गई।

  • इस बैठक में भारत ने समावेशी, न्यायसंगत और संधारणीय कृषि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की।
  • ब्रिक्स के अन्य सदस्य देशों ने भी संधारणीय कृषि-खाद्य प्रणाली (एग्री-फ़ूड सिस्टम) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

ब्रिक्स भूमि पुनर्बहाली साझेदारी के बारे में

  • यह साझेदारी भूमि निम्नीकरण, मरुस्थलीकरण और मृदा-उर्वरता ह्रास की समस्या को दूर करने के लिए कार्य करेगी।
  • यह साझेदारी पारंपरिक ज्ञान और वैज्ञानिक इनोवेशन के समन्वय के माध्यम से लघु कृषकों, आदिवासी समुदायों और स्थानीय कृषकों को लाभ प्रदान करेगी।
  • भूमि पुनर्बहाली साझेदारी की आवश्यकता क्यों? पूरे विश्व में तेजी से भूमि का निम्नीकरण हो रहा है। उदाहरण के लिए- खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के अनुसार, भारत में लगभग 32% भूमि निम्नीकृत हो चुकी है और 25% भूमि मरुस्थल में परिवर्तित होती जा रही है।

संधारणीय कृषि के बारे में

  • यह कृषि प्रणाली मानव आबादी की वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करते हुए और भविष्य की पीढ़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पृथ्वी की संसाधन क्षमता को संरक्षित करने का प्रयास करती है। 
  • भारत द्वारा उठाए गए प्रमुख कदम:
    • सरकारी योजनाएं और पहलें: राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन (NMSA), और शून्य बजट प्राकृतिक कृषि (ZBNF) जैसी पहलें शुरू की गई हैं।
    • जल और भूमि संसाधन प्रबंधन से जुड़ी पहलें: इसमें प्रति बूंद अधिक फसल, जलसंभर विकास कार्यक्रम इत्यादि शामिल हैं। 
      • गौरतबल है कि जलसंभर विकास कार्यक्रम, प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) का घटक है।
  • प्रौद्योगिकी और डिजिटल उपाय: जलवायु-अनुकूल फसलों की खेती, परिशुद्ध खेती (Precision farming), एग्रीस्टैक, आदि को बढ़ावा दिया जा रहा है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet