पश्चिमी (पछुआ) विक्षोभ के कारण दिल्ली NCR क्षेत्र में भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    पश्चिमी (पछुआ) विक्षोभ के कारण दिल्ली NCR क्षेत्र में भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं

    Posted 03 May 2025

    10 min read

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बारिश और तेज हवाएं देखने को मिली ।

    • पश्चिमी विक्षोभ की आवृत्ति में वृद्धि हुई है, जो सीधे तौर पर जलवायु परिवर्तन से जुड़ी हुई है।

    पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) के बारे में 

    • पश्चिमी विक्षोभ बहिरुष्णकटिबंधीय (Extratropical) तूफान होते हैं, जो ध्रुवीय और उष्णकटिबंधीय पवनों के बीच परस्पर क्रिया से  बने कम दबाव वाले क्षेत्रों के कारण उत्पन्न होते हैं।
      • ये उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम से संबंधित हैं, जो हिमालय और तिब्बती उच्चभूमि के ऊपर वायुमंडल में प्रवाहित होती हैं। 
        • यह जेट स्ट्रीम वायुमंडल में अधिक ऊंचाई पर तेज गति से बहने वाली वायु धारा है, जो पश्चिम से पूर्व की ओर बहती है। 
    • पश्चिमी विक्षोभ कैस्पियन सागर या भूमध्य सागर क्षेत्र में उत्पन्न होते हैं। ये हिंदू कुश, काराकोरम और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अचानक शीतकालीन वर्षा करते हैं।
    • विशेषताएं:
      • यह एक गैर-मानसूनी वर्षण है, जो पछुआ पवनों द्वारा संचालित होती है।
      • ये अधिकतर बोरियल शीतकाल (दिसंबर से मार्च) के दौरान सबसे अधिक सामान्य होते हैं।
      • इसके परिणामस्वरूप शीत लहरें, कोहरा, हिमस्खलन, भूस्खलन, बिजली गिरना और भारी वर्षा होती है।
        • उदाहरण के लिए- जून 2013 में उत्तराखंड में आई बाढ़।
      • महत्त्व: शीतकालीन वर्षा जल सुरक्षा और कृषि, विशेषकर रबी फसलों के लिए महत्वपूर्ण होती है।

    जलवायु परिवर्तन और पश्चिमी विक्षोभ

    • वैश्विक तापमान में वृद्धि और इसके चलते उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम के प्रबल होने के कारण पश्चिमी विक्षोभ की आवृत्ति में वृद्धि हुई है।
    • सर्दियों के मौसम के अलावा अन्य मौसम पर पड़ने वाले प्रभाव के कारण भारी वर्षा एवं बाढ़ जैसी चरम मौसमी घटनाओं में वृद्धि होती है।
    • अरब सागर के तेजी से गर्म होने के कारण पश्चिमी विक्षोभ में आर्द्रता की मात्रा बढ़ रही है।
    • उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम के विस्तार के कारण पश्चिमी विक्षोभ का भी विस्तार हो रहा है।
    • Tags :
    • IMD
    • पश्चिमी विक्षोभ
    • गैर-मानसूनी वर्षण
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features