सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 03 May 2025

    6 min read

    चिली (राजधानी: सैंटियागो)

    दक्षिणी चिली में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। इस कारण सुनामी की चेतावनी जारी की गई।

    भौगोलिक अवस्थिति 

    • यह दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के पश्चिमी समुद्र तट पर स्थित है।
    • सीमाएं: इसकी सीमाएं उत्तर में पेरू और बोलीविया तथा पूर्व में अर्जेंटीना से लगती हैं। 
    • इसके पश्चिम में प्रशांत महासागर अवस्थित है।
    • अर्जेंटीना-चिली सीमा दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा है। साथ ही, यह कनाडा-संयुक्त राज्य अमेरिका सीमा और कजाकिस्तान-रूस सीमा के बाद दुनिया की तीसरी सबसे लंबी सीमा है।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • इस देश में एंडीज पर्वतमाला भू-परिदृश्य का प्रभुत्व है।
    • अटाकामा रेगिस्तान: यह दुनिया का सबसे शुष्क गैर-ध्रुवीय शीत मरुस्थल है।  
    • पेसिफिक रिंग ऑफ फायर में स्थित होने के कारण चरम प्राकृतिक घटनाएं (जैसे ज्वालामुखी प्रस्फुटन, प्रबल भूकंप और सुनामी आदि) घटित होती हैं।
    • सबसे ऊंची चोटी: ओजोस डेल सलाडो, विश्व का सबसे ऊंचा सक्रिय ज्वालामुखी है।

    आर्थिक महत्त्व:

    • यह विश्व का शीर्ष तांबा उत्पादक देश है। 
    • यह अर्जेंटीना और बोलीविया के साथ “लिथियम ट्रायंगल” का हिस्सा है।
    • Tags :
    • एंडीज
    • चिली
    • सैंटियागो
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features