भारत में शेरों की 16वीं गणना 2025 के अनुसार एशियाई शेरों की आबादी 5 वर्षों में 674 से बढ़कर 891 हो गई | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    भारत में शेरों की 16वीं गणना 2025 के अनुसार एशियाई शेरों की आबादी 5 वर्षों में 674 से बढ़कर 891 हो गई

    Posted 22 May 2025

    11 min read

    एशियाई शेरों की संख्या और वितरण क्षेत्र में वृद्धि हुई है, जो 'प्रोजेक्ट लायन' की सफलता को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि गिर राष्ट्रीय उद्यान के बाहर भी शेरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 

    • यह गणना गुजरात वन विभाग द्वारा प्रत्येक 5 वर्ष में आयोजित की जाती है। 
    • प्रोजेक्ट लायन (2020) का लक्ष्य शेरों का दीर्घकालिक संरक्षण करना है, ताकि वे अपनी पारिस्थितिकी भूमिका निभा सकें और अपनी जैविक क्षमता बनाए रख सकें।    
      • शेरों की रेडियो कॉलरिंग जैसी उन्नत तकनीकों के माध्यम से निगरानी की जा रही है तथा रोग प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

    एशियाई शेर (पेंथेरा लियो पर्सिका) के बारे में

    • पर्यावास: घास के मैदान, सवाना, घनी झाड़ियाँ और खुले वन।
    • इनकी आबादी मुख्य रूप से गिर राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य (गुजरात) में ही पाई जाती है।
    • बर्दा वन्यजीव अभयारण्य शेरों के लिए "दूसरे पर्यावास" के रूप में उभरा है।
    • IUCN स्थिति: वल्नरेबल। 
    • यह वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I और अनुसूची-IV में सूचीबद्ध है तथा CITES के परिशिष्ट-I में शामिल है। 
    • एशियाई शेर की विशेषताएँ:
      • एशियाई शेर अफ़्रीकी शेरों की तुलना में आकर में थोड़े छोटे होते हैं।
      • एशियाई शेरों (अफ्रीकी शेरों में दुर्लभ) में देखी जाने वाली एक विशिष्ट विशेषता उनके पेट के नीचे गर्दन से पूँछ तक त्वचा की एक तह है।
      • एशियाई नर शेर का अयाल कम घना होता है, जिससे उसके कान हमेशा दिखाई देते हैं।
      • शेरों का कोई विशेष प्रजनन काल नहीं होता है।

    शेरों के संरक्षण के लिए शुरू की गई पहलें

    • इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस (IBCA): इसे 2023 में लॉन्च किया गया था। यह शेरों सहित सभी बिग कैट्स के संरक्षण के लिए वैश्विक प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
    • ग्रेटर गिर संकल्पना: इसका उद्देश्य गिर राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य से परे भी शेरों के लिए अतिरिक्त उपयुक्त पर्यावास विकसित करना है।
      • संरक्षित क्षेत्र नेटवर्क का विस्तार करने के लिए गिरनार, पनिया और मिटियाला जैसे अभयारण्यों को अधिसूचित किया गया है।
    • एशियाटिक लायन रीइंट्रोडक्शन प्रोजेक्ट: इसके तहत मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में एशियाई शेरों को बसाना प्रस्तावित है।
    • शेरों की निगरानी के लिए प्रौद्योगिकियां: सिम्बा (SIMBA), ई-गुजफॉरेस्ट और अलर्ट जनरेशन सिस्टम जैसी एआई-संचालित प्रणालियां।
    • Tags :
    • प्रोजेक्ट लायन
    • एशियाई शेर
    • गिर राष्ट्रीय उद्यान
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features