सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व

    Posted 22 May 2025

    5 min read

    मालूर रामास्वामी श्रीनिवासन (1930-2025)

    हाल ही में, डॉ. एम. आर. श्रीनिवासन का निधन हो गया।

    डॉ. एम. आर. श्रीनिवासन के बारे में 

    Image of Malur Ramasamy Srinivasan
    • वे एक भारतीय परमाणु वैज्ञानिक और मैकेनिकल इंजीनियर थे।
    • उन्होंने परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।
    • इसके अतिरिक्त, वे न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) के संस्थापक अध्यक्ष भी थे।
    • प्रमुख योगदान:
      • उन्होंने होमी जहाँगीर भाभा के साथ मिलकर भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम और प्रेशराइज्ड हैवी वॉटर रिएक्टर (PHWR) के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
      • वे देश के पहले परमाणु अनुसंधान रिएक्टर, अप्सरा के निर्माण में शामिल थे।
    • रचनाएं: फ्रॉम फिशन टू फ्यूजन: द स्टोरी ऑफ इंडियाज एटॉमिक एनर्जी प्रोग्राम आदि।
    • मूल्य: वैज्ञानिक सोच, नेतृत्व क्षमता आदि।
    • Tags :
    • मालूर रामास्वामी श्रीनिवासन
    • प्रेशराइज्ड हैवी वॉटर रिएक्टर (PHWR)
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features