सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 24 May 2025

    5 min read

    ऑस्ट्रेलिया में 'शताब्दी की सबसे भयंकर' बाढ़ के कारण 50,000 लोग फंसे।

    भौगोलिक अवस्थिति

    • स्थान: ऑस्ट्रेलिया पृथ्वी का सबसे छोटा महाद्वीप और छठा सबसे बड़ा देश है। यह प्रशांत और हिंद महासागर के बीच स्थित है।
    • ऑस्ट्रेलिया इंडोनेशिया से तिमोर और अराफुरा सागर (उत्तर-पश्चिम) द्वारा, तथा पापुआ न्यू गिनी से कोरल सागर और टोरेस जलडमरूमध्य (उत्तर-पूर्व) द्वारा अलग होता है।
    • राजनीतिक व्यवस्था: संघीय सरकार एवं संवैधानिक राजतंत्र।
      • ऑस्ट्रेलिया यूनाइटेड किंगडम के कॉमनवेल्थ का हिस्सा है, इसलिए ब्रिटेन का सम्राट वहां का राष्ट्र प्रमुख होता है।

    भौगोलिक विशेषताएं

    • ऑस्ट्रेलिया का एक-तिहाई से अधिक भाग रेगिस्तान है।
    • प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं: ग्रेट डिवाइडिंग रेंज, मैकडोनेल रेंज आदि। 
    • प्रमुख नदियां: मरे-डार्लिंग, मुर्रअमबिड्जी, लैकलन आदि। 
    • ग्रेट बैरियर रीफ क्वींसलैंड के पूर्वी तट के पास स्थित है। यह दुनिया की सबसे बड़ी मूंगे की चट्टानों की श्रृंखला है।
    • Tags :
    • ऑस्ट्रेलिया
    • कैनबरा
    • टोरेस जलडमरूमध्य
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features