सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 15 Jul 2025

    6 min read

    ऑस्ट्रेलिया (राजधानी: कैनबरा)

    ऑस्ट्रेलिया और भारत  "मैत्री ग्रांट्स 2025" के माध्यम से प्रमुख क्षेत्रकों में अपनी साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं।

    • ‘मैत्री ग्रांट्स’ सेंटर फॉर ऑस्ट्रेलिया-इंडिया रिलेशन्स’ द्वारा संचालित है। इसका उद्देश्य संस्कृति, शिक्षा और शोध के क्षेत्रों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग और आदान-प्रदान को बढ़ाना है।

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • स्थिति: ऑस्ट्रेलिया दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है।
    • समुद्री सीमा: इसके पश्चिम में हिंद महासागर और पूर्व में दक्षिण प्रशांत महासागर है।
    • ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है और क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश है।

    भौगोलिक विशेषताएं

    • उच्चतम बिंदु: माउंट कोसियस्ज़को। यह पूर्वी हाइलैंड्स/ द ग्रेट डिवाइडिंग रेंज में स्थित है।
    • द ग्रेट बैरियर रीफ: यह क्वींसलैंड प्रांत के पूर्वी तट पर स्थित है। यह  विश्व का सबसे बड़ा प्रवाल भित्ति (कोरल रीफ) समूह है। इसे 1981 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया गया था।
    • प्राप्त प्रमुख संसाधन: स्वर्ण, लौह अयस्क, सीसा, निकल, रूटाइल, यूरेनियम, जस्ता और जिक्रोन। 
    • Tags :
    • ऑस्ट्रेलिया
    • कैनबरा
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features