सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 27 May 2025

    5 min read

    मोजाम्बिक (राजधानी: मापुटो)

    उत्तरी मोजाम्बिक में 25,000 से अधिक लोग तिहरे संकट के कारण पलायन कर चुके हैं। इस तिहरे संकट में सशस्त्र संघर्ष, बार-बार होने वाली चरम मौसमी घटनाएं और चुनाव के बाद फैली अशांति शामिल है।

    भौगोलिक अवस्थिति

    • अवस्थिति: यह देश अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यह पूर्व में हिंद महासागर से लंबी तट रेखा साझा करता है।
      • मोजाम्बिक चैनल इसे मेडागास्कर द्वीप से अलग करता है।
    • सीमावर्ती देश: तंजानिया (उत्तर में), मलावी और जाम्बिया (उत्तर-पश्चिम में), जिम्बाब्वे (पश्चिम में), दक्षिण अफ्रीका और इस्वातिनी (दक्षिण-पश्चिम में)।

    भौगोलिक विशेषताएं

    • प्रमुख नदियां: जाम्बेजी और लिम्पोपो (दोनों हिंद महासागर में गिरती हैं), रुवुमा आदि।
    • सबसे ऊंची चोटी: माउंट बिंगा (चिमोइओ हाइलैंड्स का हिस्सा)
    • Tags :
    • मोजाम्बिक
    • मापुटो
    • तिहरे संकट
    • मोजाम्बिक चैनल
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features