राष्ट्रीय खेल नीति (NSP) 2025 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    राष्ट्रीय खेल नीति (NSP) 2025 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी

    Posted 02 Jul 2025

    10 min read

    यह नीति मौजूदा राष्ट्रीय खेल नीति 2001 का स्थान लेगी। मौजूदा नीति का उद्देश्य राष्ट्र के समग्र विकास के लिए खेलों की क्षमता का उपयोग करना है।

    • भारत की पहली राष्ट्रीय खेल नीति (NSP), 1984 में लागू की गई थी। 

    राष्ट्रीय खेल नीति (NSP), 2025 या खेलो भारत नीति के 5 मुख्य स्तंभ

    • वैश्विक स्तर पर उत्कृष्टता: इसमें जमीनी स्तर से लेकर शीर्ष स्तर तक खेल कार्यक्रमों को मजबूत करना; राष्ट्रीय खेल महासंघ की क्षमता एवं प्रशासन को बेहतर बनाना आदि शामिल हैं। 
    • आर्थिक विकास: खेल पर्यटन, स्टार्ट-अप्स और उद्यमिता के माध्यम से खेलों की आर्थिक क्षमता को बढ़ावा देना आदि।
    • सामाजिक विकास: महिलाओं, कमजोर वर्गों आदि की भागीदारी के माध्यम से सामाजिक समावेशन सुनिश्चित करना।
    • एक जन आंदोलन के रूप में खेल: आम जन की भागीदारी को बढ़ावा देना, फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देना, खेल सुविधाओं तक हर एक की पहुंच सुनिश्चित करना आदि।
    • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के साथ एकीकरण: इसमें खेलों को स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल करना, शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण देना आदि शामिल है।

    रणनीतिक फ्रेमवर्क

    • गवर्नेंस: यह कानूनी फ्रेमवर्क सहित एक मजबूत विनियामक प्रणाली ढांचे के माध्यम से किया जाएगा।
    • निजी क्षेत्रक द्वारा वित्त-पोषण एवं सहायता: इसमें सार्वजनिक निजी भागीदारी और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे वित्त-पोषण के नवीन तंत्रों का उपयोग किया जाएगा।
    • अन्य: इसमें AI और डेटा एनालिटिक्स, राष्ट्रीय स्तर की निगरानी रूपरेखा आदि सहित उभरती प्रौद्योगिकियों का उपयोग करना शामिल है।

    भारत और खेल

    • संविधान: खेल संविधान की सातवीं अनुसूची के अंतर्गत 'राज्य सूची’ का विषय हैं। 
    • मंत्रालय: युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (MYAS) जिसमें दो अलग-अलग विभाग हैं, अर्थात युवा कार्यक्रम विभाग और खेल विभाग। 
    • प्रमुख निकाय: भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की स्थापना 1984 में खेल विभाग के अंतर्गत सोसायटी अधिनियम, 1860 के अंतर्गत की गई थी। 
    • सरकारी योजनाएं: टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) 2014, खेलो इंडिया (2017), फिट इंडिया मूवमेंट (2019), आदि।

     

     

    • Tags :
    • राष्ट्रीय खेल नीति (NSP)
    • भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI)
    • खेल विभाग
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features