OPCW ने नई दिल्ली में “एशिया में पक्षकार देशों के राष्ट्रीय प्राधिकरणों की 23वीं क्षेत्रीय बैठक” आयोजित की | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    OPCW ने नई दिल्ली में “एशिया में पक्षकार देशों के राष्ट्रीय प्राधिकरणों की 23वीं क्षेत्रीय बैठक” आयोजित की

    Posted 04 Jul 2025

    8 min read

    रासायनिक हथियार निषेध संगठन (OPCW) ने भारत के राष्ट्रीय प्राधिकरण रासायनिक हथियार अभिसमय (NACWC) के सहयोग से यह बैठक आयोजित की है।

    • यह क्षेत्रीय बैठक रासायनिक हथियार अभिसमय (CWC) के प्रभावी कार्यान्वयन का समर्थन करने के लिए OPCW के जारी प्रयासों का हिस्सा है।
    • OPCW, रासायनिक हथियार अभिसमय को लागू करने वाली मुख्य संस्था है।

    रासायनिक हथियार अभिसमय (CWC) के बारे में

    • शुरुआत: वर्ष 1992 में निरस्त्रीकरण सम्मेलन ने इस अभिसमय के मसौदे को औपचारिक रूप से अपनाया था। यह 1997 में लागू हुआ था।
    • यह विश्व का पहला बहुपक्षीय निरस्त्रीकरण समझौता है, जो एक निश्चित समय सीमा में सामूहिक विनाश के हथियारों की एक पूरी श्रेणी को खत्म करने का प्रावधान करता है।
    • सदस्य देश: इसमें 193 देश शामिल हैं।
      • भारत इस अभिसमय का प्रारंभिक हस्ताक्षरकर्ता है।
    • मान्यता: OPCW को 2013 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
    • भारत और CWC:
    • भारत में इस अभिसमय को लागू करने की जिम्मेदारी NACWC की है। NACWC की स्थापना रासायनिक हथियार अभिसमय अधिनियम, 2000 के तहत की गई है। 
      • वर्ष 2024 में, भारतीय रासायनिक परिषद (ICC) को OPCW-द हेग पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह पहली बार था जब विश्व में किसी रासायनिक उद्योग संगठन को यह सम्मान मिला।
        • यह पुरस्कार ICC के योगदान को मान्यता देता है, जिसने अभिसमय के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और भारत में पूरे रासायनिक उद्योग की सुरक्षा व संरक्षा को बेहतर बनाने में मदद की।
        • ICC भारत का सबसे पुराना रासायनिक उद्योग संगठन है। 
    • Tags :
    • रासायनिक हथियार निषेध संगठन (OPCW)
    • रासायनिक हथियार अभिसमय (CWC)
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features