सुप्रीम कोर्ट ने DNA साक्ष्यों के प्रबंधन पर दिशा-निर्देश जारी किए | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुप्रीम कोर्ट ने DNA साक्ष्यों के प्रबंधन पर दिशा-निर्देश जारी किए

    Posted 16 Jul 2025

    12 min read

    सुप्रीम कोर्ट ने एक आपराधिक मामले से संबंधित अपील में निर्णय सुनाते समय DNA साक्ष्यों के प्रबंधन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनसे प्रक्रियाओं में एकरूपता और संवेदनशीलता बनी रहेगी तथा साक्ष्यों की शुचिता सुनिश्चित की जा सकेगी। 

    भारत में DNA साक्ष्यों के प्रबंधन से जुड़ी समस्याएं

    • संग्रहण और संरक्षण: जांच करने वाले कार्मिक के पास पर्याप्त प्रशिक्षण का अभाव, साक्ष्य की सुरक्षित अभिरक्षा की श्रृंखला (chain of custody) का टूट जाना आदि।
    • सीमित फोरेंसिक क्षमता: DNA प्रयोगशालाओं की कमी और क्षेत्रीय असमानता, स्टाफ की कमी के कारण जांच में देरी आदि।
    • एक समान मानक संचालन प्रक्रिया (SOPs) का अभाव: क्योंकि ‘पुलिस’ और ‘लोक व्यवस्था’ भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची की सूची–II (राज्य सूची) में शामिल विषय हैं।

    सुप्रीम कोर्ट के मुख्य दिशा-निर्देशों पर एक नजर

    • DNA नमूनों का संग्रहण: एकत्र किए गए DNA नमूनों का उचित दस्तावेजीकरण किया जाए। इसमें संबंधित धारा और कानून का उल्लेख, पुलिस स्टेशन का विवरण आदि शामिल होने चाहिए। 
    • परिवहन: जांच अधिकारी यह सुनिश्चित करेगा कि नमूने एकत्र किए जाने के समय से अधिकतम 48 घंटे के भीतर फॉरेंसिक प्रयोगशाला तक पहुंच जाएं। 
    • साक्ष्य अभिरक्षा श्रृंखला रजिस्टर (Chain of Custody Register): इसे नमूने के संग्रहण से लेकर अंतिम परिणाम (आरोपी की सजा या बरी होने) तक बनाए रखा जाए, ताकि साक्ष्य की हर एक मूवमेंट का रिकॉर्ड रखा जा सके।

    भारतीय न्यायालयों में DNA साक्ष्य की स्वीकार्यता

    • कुन्हीरामन बनाम मनोज मामला (1991): पितृत्व विवाद के निपटारे के लिए पहली बार DNA तकनीक का उपयोग किया गया था।
    • शारदा बनाम धर्मपाल मामला (2003): सुप्रीम कोर्ट ने दीवानी या वैवाहिक विवादों में DNA तकनीक के उपयोग को मंजूरी दी थी।
      • न्यायालय ने कहा था कि यह न तो अनुच्छेद 21 (व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) और न ही अनुच्छेद 20(3) (आत्म-दोषारोपण के खिलाफ अधिकार) का उल्लंघन है।
    • भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023: इसकी धारा 51 के तहत, यदि किसी को गिरफ्तार किया जाता है तो उसकी डॉक्टर से जांच कराई जा सकती है। इसमें DNA की जांच या कोई और भी टेस्ट शामिल हो सकता है, जिसे डॉक्टर जरूरी समझे।
    • आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) अधिनियम, 2022: यह अधिनियम NCRB और अन्य सक्षम प्राधिकारी को दोषियों के जैविक नमूनों (जैसे- खून, DNA आदि) सहित विविध मापों को एकत्र एवं संग्रहित करने का अधिकार देता है।
    • Tags :
    • भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023
    • DNA साक्ष्य
    • आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) अधिनियम, 2022
    • आत्म-दोष के विरुद्ध अधिकार
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features