सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 19 Jul 2025

    4 min read

    सूडान (राजधानी: खार्तूम)

    Map showing location of Sudan

    हाल ही में, सूडान के कोर्डोफन क्षेत्र में प्रतिद्वंद्वी सैन्य गुटों के बीच हुई झड़पों में कई लोगों की जान चली गई।

    भौगोलिक अवस्थिति: 

    • सूडान उप-सहारा अफ्रीका और मध्य पूर्व के चौराहे पर स्थित है। यह लाल सागर का तटवर्ती देश है।
    • स्थलीय सीमाएं: इसके उत्तर में मिस्र, पूर्व में इरिट्रिया और इथियोपिया, दक्षिण में दक्षिण सूडान, पश्चिम में सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक और चाड, तथा उत्तर-पश्चिम में लीबिया स्थित हैं।
    • समुद्री सीमा: लाल सागर से लगती है।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • सबसे ऊँची चोटी: जेबेल मार्रा (जिसे मार्रा पर्वत भी कहा जाता है)। 
    • सूडान की राजधानी खार्तूम में व्हाइट नील और ब्लू  नील नदियां मिलकर नील नदी बनाती हैं।
    • Tags :
    • सूडान
    • खार्तूम
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features