सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 05 Aug 2025

    1 min read

    फिलीपींस (राजधानी - मनीला)

    भारत और फिलीपींस के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर फिलीपींस के राष्ट्रपति ने भारत की यात्रा की।

    भौगोलिक अवस्थिति

    • यह दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक द्वीपीय देश है। यह पश्चिमी प्रशांत महासागर में अवस्थित है।
    • इसके पश्चिम में दक्षिण चीन सागर, पूर्व में प्रशांत महासागर, दक्षिण में सुलु और सेलेब्स सागर तथा उत्तर में बाशी चैनल है। 

    भौगोलिक विशेषताएं

    • यह तीन प्रमुख द्वीप समूहों से मिलकर बना है। उत्तर में लुजोन (सबसे बड़ा द्वीप), मध्य में विसाय और दक्षिण में मिंडानाओ (अलगाववादी आंदोलन से प्रभावित) हैं।
    • जलवायु: उष्णकटिबंधीय और मानसूनी।
    • प्रमुख ज्वालामुखी: मेयोन, ताल और पिनाटुबो 
    • Tags :
    • फिलीपींस
    • मनीला
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features