IIT मद्रास में नए IIT मद्रास-भारतीय सेना अनुसंधान केंद्र ‘अग्निशोधन’ का उद्घाटन किया गया | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    IIT मद्रास में नए IIT मद्रास-भारतीय सेना अनुसंधान केंद्र ‘अग्निशोधन’ का उद्घाटन किया गया

    Posted 05 Aug 2025

    1 min read

    यह नया अनुसंधान केंद्र “स्वदेशीकरण से सशक्तीकरण” की अवधारणा पर केंद्रित है। साथ ही, प्रयोगशाला-स्तरीय नवाचारों को उपयोग योग्य तकनीकों में बदलने का लक्ष्य रखता है। 

    • यह केंद्र परिवर्तन के पांच स्तंभों पर आधारित है:
      • प्रौद्योगिकी को आत्मसात करना,
      • संरचनात्मक बदलाव करना,
      • मानव संसाधन विकास करना, 
      • तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाना, और
      • भारत की सुरक्षा में आधुनिकीकरण एवं प्रौद्योगिकी के एकीकरण को आगे बढ़ाना। 

    रक्षा आधुनिकीकरण और प्रौद्योगिकी समावेशन की आवश्यकता 

    • बढ़ता वैश्विक सैन्य व्यय: SIPRI के डेटा के अनुसार यह 2024 में 2,718 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया था, जो 2023 की तुलना में 9.4% की वृद्धि दर्शाता है। 
    • विरोधियों का सामना करना: पाकिस्तान के साथ हालिया संघर्ष ने यह स्पष्ट किया है कि विशेष रूप से नॉन-काइनेटिक वारफेयर में नवाचार की व्यापक संभावनाएं हैं।
    • उभरते हुए क्षेत्र: साइबर, अंतरिक्ष, AI, हाइपरसोनिक, रोबोटिक्स जैसी प्रौद्योगिकियों के लिए संबंधित रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं का ज्ञान आवश्यक है। 
    • नवीन रुझान: हालिया संघर्षों में विविध सैन्य तकनीकों के उपयोग ने विकासशील देशों के लिए अपने रक्षा तंत्र को मजबूत और आधुनिक बनाने की अनिवार्यता को रेखांकित किया है।

    रक्षा आधुनिकीकरण के लिए प्रमुख पहलें 

    • बढ़ता नवाचार: रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (iDEX) (2018) के माध्यम से MSMEs, स्टार्ट-अप्स, व्यक्तिगत नवप्रवर्तकों, अनुसंधान एवं विकास संस्थानों और शिक्षाविदों को शामिल करना। 
      • इसमें एसिंग डेवलपमेंट ऑफ इनोवेटिव टेक्नॉलजिस विद iDEX (ADITI) जैसी उप-योजनाएं भी शामिल हैं। 
    • आत्मनिर्भरता: 
      • रक्षा उत्पादन विभाग (DDP) द्वारा संयुक्त कार्रवाई के माध्यम से आत्मनिर्भर पहल (सृजन/SRIJAN), 
      • निम्नलिखित तीन श्रेणियों के तहत MAKE परियोजनाएं:  
        • ‘सरकार द्वारा वित्त-पोषित’, 
        • ‘उद्योग द्वारा वित्त-पोषित’, 
        • ‘प्रौद्योगिकी हस्तांतरण (ToT) के माध्यम से भारत में निर्मित’। 
    • नीतिगत सुधार: FDI नीति में उदारीकरण-
      • स्वचालित मार्ग से 74% तक FDI; तथा 
      • 74% से ऊपर सरकारी मार्ग से FDI. 
    • रक्षा मंत्रालय द्वारा 2025 को “सुधारों का वर्ष” घोषित किया गया है।
    • Tags :
    • iDEX
    • Defence Modernisation
    • SRIJAN
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features