सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 07 Aug 2025

    1 min read

    फ्रांस (राजधानी: पेरिस)

    हाल ही में, तीव्र पवनों, शुष्क वनस्पति और गर्म मौसम के कारण दक्षिणी फ्रांस में भीषण वनाग्नि की घटना हुई।

    भौगोलिक अवस्थिति

    • यह उत्तर-पश्चिमी यूरोप में स्थित एक देश है।
    • यह उत्तर में अटलांटिक महासागर और दक्षिण में भूमध्य सागर से घिरा हुआ है।
    • इसके पश्चिम में बिस्के की खाड़ी और उत्तर-पश्चिम में इंग्लिश चैनल है।
    • उत्तर में, यह डोवर जलडमरूमध्य द्वारा इंग्लैंड से अलग होता है।
    • पड़ोसी देश: इटली, जर्मनी, बेल्जियम, स्पेन, मोनाको, एंडोरा, स्विट्जरलैंड और लक्जमबर्ग।

    भौगोलिक विशेषताएं

    • नदियां: लॉयर (फ्रांस में उद्गम, अटलांटिक महासागर में मिलती है), सीन (फ्रांस में उद्गम, इंग्लिश चैनल में मिलती है)।
    • पर्वत: आल्प्स (दक्षिणी फ्रांस में), द जूरा पर्वत (आल्प्स के उत्तर में), पिरेनिज (स्पेन के साथ प्राकृतिक सीमा बनाती है), आदि।
    • Tags :
    • Mediterranean Sea
    • English Channel
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features