चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) ने साइबरस्पेस ऑपरेशन्स और एंफीबियस ऑपरेशन्स के लिए संयुक्त सिद्धांत जारी किए | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

इन सिद्धांतों को सार्वजनिक करना यह दिखाता है कि भारत संयुक्त युद्ध संचालन की अवधारणाओं को ज़्यादा स्पष्ट, सुलभ और व्यापक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • ये कदम सशस्त्र सेनाओं में अधिक संयुक्तता और एकीकरण की दिशा में भारत के प्रयासों को मजबूत करते हैं।

साइबरस्पेस ऑपरेशन्स के लिए संयुक्त सिद्धांत 

  • इसमें राष्ट्रीय साइबरस्पेस हितों की रक्षा के लिए एकीकृत दृष्टिकोण की रूपरेखा दी गई है।
  • इसका उद्देश्य थल सेना, नौसेना और वायुसेना में समन्वित ऑपरेशन्स को सक्षम करने के लिए आक्रामक एवं रक्षात्मक साइबर क्षमताओं को एकीकृत करना है।
  • इसमें निम्नलिखित को भी मुख्य रूप से शामिल किया गया है: 
    • खतरे के आधार पर योजना बनाना, 
    • रेसिलिएंस का निर्माण करना, 
    • रियल-टाइम खुफिया जानकारी का उपयोग करना और 
    • संयुक्त साइबर क्षमताओं का विकास करना।

एंफीबियस ऑपरेशन्स के लिए संयुक्त सिद्धांत 

  • यह इंटरऑपरेबिलिटी और त्वरित कार्रवाई पर जोर देते हुए नौसेना, वायु सेना एवं थल सेनाओं को एकीकृत करके एंफीबियस ऑपरेशन्स का मार्गदर्शन करता है।
  • यह संस्करण 2008 के संस्करण को संशोधित करता है, जो इसे बदलते भू-रणनीतिक परिवेश और उन्नत क्षमताओं के अनुरूप सक्षम बनाता है।
  • संतुलित एंफीबियस क्षमता खतरों को रोकती है तथा शांति काल के दौरान बचाव मिशन (Evacuation missions) और मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) कार्यों में मदद करती है।

इसके अलावा, CDS ने विविध नए सिद्धांतों का विकास भी शुरू किया है, जैसे:

  • सैन्य अंतरिक्ष ऑपरेशन्स, 
  • स्पेशल फ़ोर्स ऑपरेशन्स, 
  • एयरबोर्न/ हेलीबोर्न ऑपरेशन्स, 
  • इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स व मल्टी डोमेन ऑपरेशन्स आदि। 

संयुक्तता (Jointness) और एकीकरण (Integration) के बारे में

संयुक्तता: सशस्त्र बलों की संयुक्तता का अर्थ है, तीनों सेनाओं की विशिष्टता का सम्मान करते हुए संसाधनों का समन्वित उपयोग करना। इससे सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त होंगे और कार्यों के दोहराव से बचा जा सकेगा।

संयुक्तता और एकीकरण के लिए की गई पहलें

  • ऑपरेशनल तत्परता को बढ़ावा देने के लिए इंटीग्रेटेड थियेटर कमांड्स (ITCs) और इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स (IBGs) का प्रस्ताव किया गया है।
  • सैन्य कार्य विभाग (DMA) की स्थापना 2020 में की गई थी। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ इस विभाग का सचिव होता है। इसका उद्देश्य संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना और तीनों सेनाओं में संयुक्तता को बढ़ाना है।
  • तीनों सेनाओं के बीच लॉजिस्टिक्स संबंधी एकीकरण के लिए 2021 से मुंबई, गुवाहाटी और पोर्ट ब्लेयर में तीन जॉइंट लॉजिस्टिक नोड्स (JLNs) स्थापित किए गए हैं और ये काम कर रहे हैं।
  • अंतर-सेवा संगठन (कमान, नियंत्रण और अनुशासन) नियम, 2025 जारी किए गए हैं।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet