सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 18 Aug 2025

    1 min read

    अल्जीरिया (राजधानी: अल्जीयर्स)

    अल्जीरिया के तेबेसा प्रांत में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया।

    भौगोलिक अवस्थिति 

    • यह उत्तरी अफ्रीका का सबसे बड़ा देश है।
    • स्थलीय सीमा: उत्तर-पूर्व में ट्यूनीशिया, पूर्व में लीबिया, दक्षिण में नाइजर और माली, दक्षिण-पश्चिम में मॉरिटानिया और पश्चिमी सहारा, तथा पश्चिम में मोरक्को।
    • समुद्री सीमा: उत्तर में भूमध्य सागर।

    भौगोलिक विशेषताएं

    • स्थलाकृति: यहाँ उत्तर में टेल क्षेत्र, मध्य में उच्चभूमि और सहारा एटलस पर्वत, तथा दक्षिण में सहारा मरुस्थल मौजूद हैं।
    • जलवायु: उत्तर में भूमध्यसागरीय जलवायु और दक्षिण में रेगिस्तानी प्रकार की जलवायु दशाएं पायी जाती हैं।
    • टेल्मसेन शहर: यह मूरिश आर्किटेक्चर के लिए प्रसिद्ध है और इसे "सिटी ऑफ चेरी" भी कहा जाता है।
    • मज़ाब घाटी: यहाँ के 5 किलेबंद मरूद्यान शहर को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है।
    • Tags :
    • Algeria
    • Algiers
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features