अल्जीरिया (राजधानी: अल्जीयर्स)
भारत-अल्जीरिया संयुक्त आयोग की पहली बैठक के दौरान रक्षा सहयोग को और विस्तारित करने पर सहमत बनी।

भौगोलिक अवस्थिति:
- अल्जीरिया, उत्तरी अफ्रीका के मग़रेब क्षेत्र में स्थित है।
- मग़रेब क्षेत्र में मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया और लीबिया के तटीय मैदान और एटलस पर्वत शामिल हैं।
- भूमि सीमा: ट्यूनीशिया (उत्तर-पूर्व), लीबिया (पूर्व), नाइजर और माली (दक्षिण), मॉरिटानिया और पश्चिमी सहारा (दक्षिण-पश्चिम), मोरक्को (पश्चिम)।
- समुद्री सीमा: भूमध्य सागर (उत्तर)।
भौगोलिक विशेषताएं:
- इसके भूक्षेत्र में ऊंचे पठारों और सहारा रेगिस्तान का अधिक फैलाव है। इसके उत्तर में एटलस पर्वत और दक्षिण-पूर्व में अहग्गर मासिफ स्थित है।
- एमज़ाब (M’zab) घाटी: 5 किलाबंद नखलिस्तान शहरों के समूह वाली यह घाटी यूनेस्को-विश्व विरासत स्थल है।
- जलवायु: उत्तर में भूमध्यसागरीय से लेकर दक्षिण में मरुस्थलीय प्रकार की जलवायु पाई जाती है।