सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 20 Aug 2025

    1 min read

    कनाडा (राजधानी: ओटावा)

    हाल ही में, कनाडा ने अपने इतिहास की दूसरी सबसे भीषण वनाग्नि (वाइल्डफायर) मौसम का सामना किया।

    भौगोलिक अवस्थिति

    • यह उत्तरी अमेरिका महादेश के उत्तरी भाग में स्थित है। 
    • इसके पूर्व में अटलांटिक महासागर, पश्चिम में प्रशांत महासागर और उत्तर में आर्कटिक महासागर है।
    • पड़ोसी: यह संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ दुनिया की सबसे लंबी स्थलीय सीमा साझा करता है। 
      • इसकी समुद्री सीमाएं फ्रांस (सेंट पियरे और मिकेलॉन) और डेनमार्क (ग्रीनलैंड) से लगती हैं।

    भौगोलिक विशेषताएं

    • क्षेत्रफल: यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है।
      • विश्व में सबसे अधिक क्षेत्रफल रूस का है। 
    • स्थलाकृतियां: इनमें आर्कटिक टुंड्रा, विशाल बोरियल वन, रॉकी पर्वत और उपजाऊ घास के मैदान शामिल हैं।
    • ताजा जल:, कनाडा की झीलों और नदियों में दुनिया का लगभग 20% ताजा जल भंडार हैं।
    • ग्रेट लेक्स: पांच ग्रेट लेक्स कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच प्राकृतिक सीमा बनाती हैं। 
    • पांच ग्रेट लेक्स हैं; सुपीरियर, मिशिगन, ह्यूरोन, ओंटारियो और एरी। इन पांच झीलों में से, केवल मिशिगन झील पूरी तरह से संयुक्त राज्य अमेरिका के भीतर स्थित है।
    • Tags :
    • Canada
    • Ottawa
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features